{"_id":"5b02d0704f1c1b334d8b4d23","slug":"151526911088-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में आग-तीन घंटे ठप रहा यातायात-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन में आग-तीन घंटे ठप रहा यातायात-City
Updated Mon, 21 May 2018 07:28 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन में आग की खबर के साथ
-------------------
फोटो
............................................
तीन घंटे ठप रहा यातायात
- ट्रेनों की लेटलतीफी से परेशान हुए यात्री
- जानकारी लेने के लिए पूछताछ कार्यालय पर लगी भीड़
- ट्रेनों के इंतजार में घंटों प्लेटफार्म पर बैठे रहे यात्री
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। एपी एसी एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने के बाद यातायात रोक दिया गया था। अप व डाउन की ट्रेनें दूसरे स्टेशनों पर खड़ी हो गईं। आग बुझाने से लेकर कोच काटकर अलग करने और ट्रेन को ग्वालियर स्टेशन पर लाने के बाद यातायात शुरू किया गया। करीब तीन घंटे यातायात पूरी तरह बाधित रहा। अन्य ट्रेनों में यात्रा कर रहे यात्रियों को भी खासी परेशानी उठानी पड़ी।
घटना 11.53 बजे बिरला नगर स्टेशन के पास हुई थी। 12.03 बजे सूचना मिलने के बाद यातायात पूरी तरह बंद कर दिया गया था। इस कारण अप की ट्रेन नंबर 12642 थ्रिरकुलरल एक्सप्रेस, 12280 ताज एक्सप्रेस, 18508 हीराकुंड एक्सप्रेस, 12618 मंगला एक्सप्रेस, 12138 पंजाब मेल, 12782 हज़रत निज़ामुद्दीन-मैसूर एक्सप्रेस, 18238 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, 19666 उदयपुर खजुराहो इंटरसिटी एक्सप्रेस, 11078 झेलम एक्सप्रेस, 12626 केरला एक्सप्रेस व डाउन में 12175 चंबल एक्सप्रेस, 12279 ताज एक्सप्रेस, 11103 झांसी-बांद्रा एक्सप्रेस, 18101 झांसी-इटावा एक्सप्रेस, 12001 शताब्दी एक्सप्रेस, 19665 खजुराहो-इंटरसिटी एक्सप्रेस, 11077 झेलम एक्सप्रेस, 12137 पंजाब मेल व 16031 अंडमान एक्सप्रेस घंटों की देरी से चलीं।
ट्रेनों के देरी से रवाना होने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी हुई। ट्रेनों की जानकारी के लिए पूछताछ कार्यालय के बाहर यात्रियों की लगी रही। सही जानकारी नहीं मिलने के कारण यात्री व कर्मचारियों में नोकझोंक भी होती रही। ट्रेनों के इंतजार में यात्री प्लेटफार्मों पर बैठे रहे।
विज्ञापन
मोबाइल से भी नहीं मिली जानकारी
ट्रेनों की लेटलतीफी यात्रियों पर भारी रही। जहां पूछताछ कार्यालय से सही जानकारी नहीं मिल पा रही थी, वहीं मोबाइल से रेलवे एप भी सही जानकारी नहीं दे पा रहे थे। इस कारण यात्री एक दूसरे से ट्रेनों की जानकारी लेते नजर आए।