फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   अदर्स- इंटरसिटी लेट होने पर भड़के यात्री-City

अदर्स- इंटरसिटी लेट होने पर भड़के यात्री-City

Sun, 20 May 2018 06:56 PM IST
Updated Sun, 20 May 2018 06:56 PM IST
विज्ञापन
अदर्स- इंटरसिटी लेट होने पर भड़के यात्री-City
इंटरसिटी फिर लेट, भड़के यात्री
विज्ञापन

- लखनऊ के लिए सात घंटे देरी से रवाना हुई ट्रेन
- 100 से अधिक यात्रियों ने निरस्त कराए टिकट
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
गर्मियों में भी कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से चल रही हैं। रविवार को झांसी लखनऊ इंटरसिटी सात घंटे देरी से रवाना होने पर यात्रियों में गुस्सा भड़का रहा। मजबूरन, 100 से अधिक यात्रियों को अपने टिकट निरस्त कराने पड़े। छह से अधिक ट्रेनें भी घंटों देरी से आईं। इससे यात्री परेशान रहे।
झांसी से सुबह छह बजकर दस मिनट पर लखनऊ की तरफ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस दैनिक व आम यात्रियों के लिए बेहद अहम मानी जाती है। मगर, यह ट्रेन रविवार को अपने निर्धारित समय से सात घंटे देरी से रवाना हुई। ट्रेन की स्थिति का पता करने के लिए यात्री बार- बार पूछताछ कार्यालय के चक्कर लगाते रहे। ट्रेन की देरी पर यात्रियों ने कई बार डिप्टी एसएस के पास पहुंचकर गुस्सा जाहिर किया। दैनिक यात्रियों को बस से अपनी मंजिल तक पहुंचना पड़ा। 100 से अधिक यात्रियों ने अपने टिकट निरस्त कराने में ही भलाई समझी। रेल प्रशासन को यह फैसला लखनऊ से इंटरसिटी के 10 घंटे लेट आने के कारण लेना पड़ा। वहीं, लखनऊ-भोपाल एक्सप्रेस नौ घंटे, राप्ती सागर एक्सप्रेस नौ घंटे, बुंदेलखंड एक्सप्रेस चार घंटे, साबरमती एक्सप्रेस नौ घंटे, पुणे गोरखपुर सात घंटे देरी से आईं। इससे यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन

जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि यह ट्रेनें अपने आखिरी स्टेशन पर सही समय पर न पहुंचने के कारण लेट चल रही हैं। जल्द ही इन ट्रेनों का संचालन पटरी पर आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed