{"_id":"5ac0fcdd4f1c1bd2618b4e95","slug":"151522597085-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेसवार्ता उमा भारती-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेसवार्ता उमा भारती-City
Updated Sun, 01 Apr 2018 09:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेज एक के लिए
-------------
श्रेणी - राजनीति
-------------
आंदोलनकारी तय कर लें तो तीन महीने में बुंदेलखंड
- बेवजह मुगालते में हैं अखिलेश यादव: उमा भारती
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
केंद्रीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री उमा भारती ने कहा कि यदि उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश के जिलों के आंदोलनकारी बुंदेलखंड राज्य की सीमा तय कर लें तो राज्य पुनर्गठन आयोग के माध्यम से तीन महीने में अलग बुंदेलखंड राज्य बना दिया जाएगा। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा चुनाव में भाजपा हारी जरूर है, पर इस हार से पार्टी ने सबक लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बेवजह के मुगालते में है। वह बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना की तरह खुश हो रहे हैं। लेकिन, लोकसभा चुनाव में उन्हें हकीकत पता चल जाएगी। पिछले लोकसभा चुनाव में सपा ने पांच सीटें जीती थीं, अबकी बार इन पांच सीटों के भी लाले पड़ जाएंगे।
गतिमान एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखा रवाना करने आईं केंद्रीय मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी छोटे राज्यों की पक्षधर रही है। यदि उप्र व मप्र के जिलों के आंदोलनकारी बुंदेलखंड राज्य की सीमा तय कर लें तो राज्य पुनर्गठन आयोग के माध्यम से तीन महीने में अलग बुंदेलखंड राज्य बना दिया जाएगा। पूर्व सांसद लक्ष्मीनारायण नायक के साथ उन्होंने भी अलग बुंदेलखंड राज्य के लिए आंदोलन किया था। बुंदेलखंड के विकास के लिए सरकार चिंतित है।
केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने लोकसभा चुनाव के दौरान घोषणा की थी कि यदि केंद्र में भाजपा की सरकार बन गई तो तीन साल में अलग बुंदेलखंड राज्य बनाएंगे। तीन साल पूरे हो गए, पर अभी तक अलग राज्य बनाने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया।