फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   24 को मुख्यमंत्री योगी भाजपा प्रत्याशियों के लिए मांगेंगे वोट-City

24 को मुख्यमंत्री योगी भाजपा प्रत्याशियों के लिए मांगेंगे वोट-City

Tue, 21 Nov 2017 10:23 PM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
24 को मुख्यमंत्री योगी भाजपा प्रत्याशियों के लिए मांगेंगे वोट-City
फोटो
विज्ञापन

........................................................
योगी देंगे हिंदुत्व के एजेंडे को धार, मंच तैयार
24 को आएंगे मुख्यमंत्री, भाजपा प्रत्याशियों के लिए मांगेंगे वोट
- संशोधित कार्यक्रम जारी, मुक्ताकाशी मंच पर होगी जनसभा
-बुंदेलखंड के विकास की बात करेंगे, तैयारी में जुटे पार्टी नेता
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 24 नवंबर को मुक्ताकाशी मंच पर जनसभा को संबोधित करेंगे। वह नगर निगम, नगर पालिका के लिए चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनता से वोट मांगेंगे। हिंदुत्व के एजेंडे के साथ विकास पर भी बात करेंगे। मंगलवार को मुख्यमंत्री का संशोधित कार्यक्रम जारी हुआ है। इससे पहले जनसभा का स्थान प्रदर्शनी मैदान तय किया गया था।
शुक्रवार को फतेहपुर में जनसभा को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर दोपहर 12:40 बजे झांसी पुलिस लाइन पर उतरेगा। यहां से मुख्यमंत्री सीधे किले के पास स्थित मुक्ताकाशी मंच पहुंचेंगे। भाजपा के सांस्कृतिक एजेंडे का मुख्य केंद्र रही अयोध्या से चुनाव अभियान का शंखनाद करने वाले मुख्यमंत्री जनसभा में हिंदुत्व के एजेंडे को धार दे सकते हैं। वह भाजपा प्रत्याशियों को जिताने का आह्वान करेंगे। दोपहर डेढ़ बजे मुख्यमंत्री झांसी से लखनऊ के लिए निकल जाएंगे।
विज्ञापन

बॉक्स..
दूसरी पार्टियों के नेताओं को एंट्री नहीं
भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने की जुगत में लगे दूसरी पार्टी के नेताओं को फिर निराशा हाथ लगने वाली है। शुक्रवार को होने वाली मुख्यमंत्री की जनसभा पार्टी में दलबदलुओं को सदस्यता नहीं ग्रहण कराई जाएगी। पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सीएम के मंच से किसी को पार्टी में शामिल करने का एलान नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed