फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   उमा भारती ने इस्तीफे के पेशकश से किनारा काटा,,-City

उमा भारती ने इस्तीफे के पेशकश से किनारा काटा,,-City

Fri, 01 Sep 2017 08:44 PM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 08:44 PM IST
विज्ञापन
उमा भारती ने इस्तीफे के पेशकश से किनारा काटा,,-City
फोटो... सिंगल फोटो लगा ली जाए।
विज्ञापन

---------------------------
उमा ने इस्तीफे की पेशकश से किया किनारा
केन-बेतवा पर दिए बयान से भी पलटी केंद्रीय जल संसाधन मंत्री
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले इस्तीफे के पेशकश की बात से शुक्रवार को उमा भारती ने किनारा कर लिया। उन्होंने कहा कि इस मामले में कुछ भी कहने के लिए सिर्फ अमित शाह अधिकृत हैं। वे केन-बेतवा नदी गठजोड़ पर दिए बयान से भी पलट गईं और उन्होंने मीडिया से कहा कि भाई-बहन के रिश्ते में क्यों दरार डालना चाहते हो? यह बात शुक्रवार को उन्होंने बाहर लक्ष्मी गेट स्थित मां काली मंदिर के दर्शन के बाद पत्रकारों से कहीं।

केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले इस्तीफे की पेशकश का सवाल उनसे कई बार पूछा गया। उनसे से यह भी कहा कि गया कि केंद्रीय नेतृत्व के क्या उनके कार्य से संतुष्ट नहीं हैं, लेकिन वे हर सवाल पर किनारा काटती रही। उन्होेंने कहा कि यह सवाल उनको सुनाई नहीं दे रहे हैं। मैंने कुछ सुना ही नहीं। इतना ही नहीं बृहस्पतिवार को केन-बेतवा नदी गठजोड़ परियोजना को लेकर मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश सरकार के बीच हो रहे पानी बंटवारे के विवाद के सवाल पर उनका कहना था कि मैं अगर इस मामले में अब बोलूंगी तो विवादों को जन्म देना होगा। अब इसपर शिवराज सिंह चौहान ही जवाब देंगे। इस बयान से वे शुक्रवार को पलट गई। उन्होंने मध्य प्रदेश में कृषि क्षेत्र में हुए विकास की तारीफ करते हुए कहा कि शिवराज जो निर्णय लेंगे, अच्छा लेंगे। मीडिया भाई-बहन के रिश्ते में दरार डालने की कोशिश न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed