फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   तहसील कॉलोनी बनी दलदल, परेशानी

तहसील कॉलोनी बनी दलदल, परेशानी

Mon, 24 Jul 2017 02:06 AM IST
Updated Mon, 24 Jul 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
तहसील कॉलोनी बनी दलदल, परेशानी
तहसील कॉलोनी बनी दल-दल, परेशानी
विज्ञापन

महरौनी। तहसील क्षेत्र में विकास कराने का जिम्मा जिनके कंधों पर है उनके आवासीय क्षेत्र खस्ता हाल है। तहसील कर्मचारियों की कॉलोनी इन दिनों जलभराव की समस्या से जूझ रहीं है। जो कर्मचारी अपनी समस्या का निदान नहीं कर सकते हैं वह आम जनता की समस्या को लेकर कितने गंभीर होेंगे इसका अंदाजा खुद की लगाया जा सकता है।
तहसील मुख्यालय के पास ही तहसील कॉलोनी बनी हुई है। जिसमें लगभग 24 से अधिक कर्मचारी अपने परिवार के साथ रहते है। साथ ही इसी कॉलोनी के ठीक सामने भी लगभग आठ दस परिवार निवास करते है साथ ही यहां पर नगर का प्रसिद्ध माँ दुर्गा का मंदिर भी स्थापित है जहां हर रोज सैकड़ों भक्त सुबह-शाम आते है। कॉलोनी में बरसाती पानी की निकासी न होने से परिसर में पानी भर जाता है। जिससे कॉलोनी में रह रहे परिवारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कॉलोनी वासियों ने बताया कि परिसर में पानी भरने का मुख्य कारण परिसर में बनी नालियां का ऊंचा होना भी है, जिससे पानी समुचित मात्रा में नहीं निकल पाता है। उन्होंने बताया कि जलभराव की समस्या से बरसात के मौसम में हमेशा कीडे़ आदि घुसने का डर बना रहता है। कॉलोनीवासियों ने कहा कि उन्होंने इस समस्या को कई बार अपने वरिष्ट अधिकारियों के पास रखा, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन

इनका क्या है कहना
बरसात में गाड़ी तो दूर पैदल निकलने में भी मुश्किल भरा होता है। साथ ही पानी में निकलते समय हमेशा डर का बना रहता है।
भगवानदास संग्रह अमीन
----------------
बरसात का पानी भरने से मंदिर में मां अंबे के दर्शन करने को जाने में शुद्धि नष्ट होती है। साथ ही महिलाओं को फिसलने का अंदेशा बना रहता है।
बब्लू रत्नाकर, भक्त
-----------
बाइक व कार को लाने व ले जाने में बड़ी परेशानी होती है। ज्यादा कीचड़ होने से पैदल चलने में पूरे कपडे़ गंदे हो जाते है।
श्याम चौहान कॉलोनी निवासी
महरौनी की तहसील की खबर का वर्जन
समस्या संज्ञान में आने पर पानी की निकासी के लिए कुछ गड्ढे खुदवाकर पानी निकालने का प्रयास किया गया है। जिससे हाल ही में भर रहे पानी को निकाला जा सके। सड़क नालियों से नीची होने के कारण पानी जमा होता है जिसके लिए मौरंग या मिट्टी डालने पर ही समस्या का समाधान हो सकता है। जिसको लेकर उच्चाधिकारियों के सामने समस्या को रखकर हल निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवेंद्र पाल सिंह, उप जिलाधिकारी महरौनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed