फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   केन्दीय सचिव ने देखी ग्राम विकास की हकीकत

केन्दीय सचिव ने देखी ग्राम विकास की हकीकत

Mon, 11 Dec 2017 01:53 AM IST
Updated Mon, 11 Dec 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन
केन्दीय सचिव ने देखी ग्राम विकास की हकीकत
केंद्रीय सचिव ने ग्राम प्रधान पवा को सम्मानित किया
विज्ञापन

तालबेहट। ग्रामीणों को खुले से शौच मुक्त कराने के लिए सरकार काफी प्रयास कर रही है। परंतु बिना जन सहयोग के यह कार्य पूरा कराना चुनौती पूर्ण है। झांसी मंडल में यह कार्य बेहद प्रगति पर है। यह कार्य झांसी मंडल में काफी प्रभावी ढंग से चल रहा है। इसके लिए क्षेत्र के ग्राम प्रधान बधाई के पात्र है। यह विचार केंद्रीय सचिव पेयजल और स्वच्छता परमेशवरन अययर ने झांसी में विकास भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में कहें।
इस मौके पर विकास खंड तालबेहट की ग्राम प्रधान ज्योति मिश्रा और ग्राम पंचायत विकास सचिव अजय प्रताप सिंह को विकास खंड में सबसे पहले गांव को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए सम्मानित किया गया। ग्राम प्रधान ने बताया कि उनके गांव में 669 शौचालयों का लक्ष्य था, जिसे पूरा कर लिया गया है। गांव वाले इन शौचालयों का उपयोग कर रहे हैं। परंतु शादी समारोह कार्यक्रम आयोजित होने पर कुछ लोग गांव में गंदगी फैला देते है। इसके लिए एक सामुदायिक शौचालय बनवाने की मांग रखी। जिस पर सचिव ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। इस मौके पर मंडलायुक्त अमित गुप्ता, जिलाधिकारी झांसी, जालौन, ललितपुर और तीनों मंडलों के सीडीओ मौजूद रहें।
विज्ञापन


गांव में घूम कर जानी हकीकत
तालबेहट। झांसी में कार्यक्रम समाप्त करने के बाद भारत सरकार के आर्थिक सलाहकार समीर कुमार के नेतृत्व में आई टीम ने केंद्रीय मंत्री उमा भारती के गोद लिए आदर्श ग्राम पवा गांव का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से जानकारी कर विकास कार्य की जमीनी हकीकत देखी। इस मौके पर उन्होंने पहले शौचालयों की गुणवत्ता को देखा और बाद में ग्रामीणों से उसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर उन्होंने कुछ छात्रों से गांव के विद्यालयों के शैक्षिक स्तर को जानने के लिए काफी जानकारियां ली। उन्होंने गांव से खेतों को जा रही महिलाओं से शौचालयों उपयोग एवं खेती, बिजली, पानी एवं स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर डीएम मानवेंद्र सिंह, विजय किरन आनंद, ब्रहम्चारी दुबे, विजय मिश्रा, अजय प्रताप सिंह मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed