{"_id":"5a25ad0e4f1c1b69678c001c","slug":"15124187044-taldehate-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दी ने पकड़ा जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दी ने पकड़ा जोर
Updated Tue, 05 Dec 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार से जलेंगे अलाव
तालबेहट। आसमान में पारा गिरने से क्षेत्र में ठंडक बढ़ गई है। लोगों ने ठंडक से बचाव के लिए सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाने की ओर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है। वहीं तहसील प्रशासन ने भी बुधवार से सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की है।
नगर सहित क्षेत्र में दो तीन दिन से यकायक सर्दी बढ़ गई है। सुबह शाम सर्द तेज हवाएं चलने लगीं हैं। सोमवार को तो दोपहर चार बजे के बाद ही आसमान में अंधेरा छा गया और सर्द हवाएं चलने लगी। इससे सड़क पर दो पहिया वाहनों की संख्या में भी कमी दिखाई दी।
ठंड बढ़ने से बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन पर वाहनों के इंतजार में खड़े यात्रियों तथा अदरक मंडी पर आने वाले किसानों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। ठंड बढ़ने से नगर में गर्म कपड़ों की बिक्री भी बढ़ गई है। इस समय नगर के कपड़ों की दुकानों पर सिर्फ स्वेटर, जैकेट, गर्म लोवर और इनर की बिक्री हो रही है। ठंड बढ़ने से रात छह बजे के बाद बच्चों का घर से बाहर निकलना कम हो गया है। सर्दी के चलते सुबह के समय घूमने जाने वाले लोगों की संख्या में भी काफी कमी आई है। इस समय क्षेत्र में सुबह शाम ठंड अधिक होने लगी है। ग्रामीण क्षेत्रों में तो सर्दी से बचाव के लिए लोगों ने अपने-अपने घरों में अलाव जलाना प्रारंभ कर दिया है।
विज्ञापन
इस संबंध में तहसीलदार राजेंद्र बहादुर से उनका पक्ष लिया तो उनका कहना था कि सार्वजनिक स्थानों पर जलवाए जाने वाले स्थलों की सूची प्राप्त हो चुकी है। बुधवार से तहसील क्षेत्र के समस्त सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाने की व्यवस्था कर दी गई है।