{"_id":"5a1d85314f1c1baf678be83a","slug":"15118842023-reporters-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनी बाल बालिका खेल प्रतियोगिता संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनी बाल बालिका खेल प्रतियोगिता संपन्न
Updated Tue, 28 Nov 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
50 मीटर दौड़ में राम अव्वल
- मिनी खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाए जौहर
अमर उजाला ब्यूरो
बबीना। मंगलवार को बीएचईएल ग्राउंड में ब्लाक स्तरीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बालक वर्ग की 50 मीटर की दौड़ में खैलार के राम करण ने पहला स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी ब्रह्म नारायण श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर किया विशिष्ट अतिथि प्राथमिक शिक्षक संघ के महामंत्री संजीव तिवारी एवं लाल दीवान यादव रहे। प्रतियोगिता में दौड़, खो-खो, कबड्डी, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक व कुश्ती आदि खेलों के माध्यम से प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों ने अपना जौहर दिखाया। इससे पहले छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी गई। प्रारंभ में सरस्वती वंदना कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं द्वारा पेश की गई। प्रतियोगिताओं में बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में खैलार के राम करण ने पहला स्थान, अंसुल बडौरा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग की दौड़ में रामदेवी बाडली ने पहला व श्रेया ने दूसरा स्थान हासिल किया। 100 मीटर की दौड़बालक वर्ग ने खजुराहो बुजुर्ग के शिवम सेन ने पहला स्थान, राजकुमार ने द्वितीय स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में वंदना अहिरवार ने पहला, खुशी राजा ने दूसरा स्थान हासिल किया। कबड्डी के बालक वर्ग में टूंका बैदोरा एवं जूनियर हाई बैदौरा ने प्रथम स्थान हासिल किया। अतिथियों द्वारा विजय प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सह समन्वयक देवेंद्र गुप्ता, राजीव वर्मा, विनोद कुमार, राहुल त्यागी, नीलम तिवारी, जगदीश तिवारी, शरीफ उद्दीन, वंदना दुबे, सुनील खरे, आरिफा बेगम, ममता सेंगर, नितिन चौरसिया व रसकेंद्र गौतम आदि मौजूद रहे।