{"_id":"59d3dedd4f1c1bf3538b5add","slug":"15070574241-taldehate-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाकखाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाकखाना
Updated Wed, 04 Oct 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक माह से बंद है पूराविरधा का डाकखाना
तालबेहट। ग्राम पूराविरधा का डाकखाना एक माह से बंद हैं। इसके चलते ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने इस संबंध में पूरे मामले की जांच कराके दोषी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
डाक विभाग के उच्च अधिकारियों को भेजे अपने शिकायती पत्र में ग्रामीणों ने अवगत कराया कि गांव एवं क्षेत्र की जनता की सुविधा के लिए शासन द्वारा शाखा डाकखाना खुलवाया गया। जिससे जनता को काफी लाभ मिला। यहां कार्यरत बीपीएम का कोई अता पता नहीं है। इसके कारण न तो हम लोग रजिस्ट्री करवा पा रहे हैं और न ही आरडी में पैसा जमा निकासी भी नहीं कर पा रहे हैं। डाकखाना जाने पर वीपीएम के परिजन गाली गलौज करते हैं। ग्रामीणों ने एक माह से बंद शाखा के पूरे मामले की जांच कराके दोषी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
शिकायती पत्र पर ग्राम प्रधान कैलाश कुमार, वीरेंद्र, महेंद्र सिंह, राजपाल, गम्भीर सिंह, प्रेमचंद्र, दुर्ग सिंह, अवतार सिंह, आनंद सेन, सुनील अग्रवाल, सौरभ जैन, रोहित, देवेंद्र सहित लगभग दो दर्जन लोगों के हस्ताक्षर थे।