फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   स्वास्थ्य विभाग

स्वास्थ्य विभाग

Tue, 03 Oct 2017 01:51 AM IST
Updated Tue, 03 Oct 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग
चिकनगुनिया फैलने की खबर पर, गांव में पहुंची टीम
विज्ञापन

तालबेहट। सोमवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डा. प्रताप सिंह द्वारा गोद लिए ग्राम धमकना में चिकनगुनिया एवं वायरल बुखार फैलने की खबर के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। तत्काल सीएचसी से एक टीम गांव भेजी गई। टीम ने वहां लगभग चार दर्जन लोगों की स्लाइडें बनाई और मरीजों को दवा वितरित की।
ग्राम धमकना में चार दिन से बुखार के मरीजों की संख्या में अचानक वृद्धि हो गई थी। ग्रामीण आसपास के झोलाछाप चिकित्सकों से अपना उपचार करा रहे थे, जिससे उन्हें कोई लाभ नहीं मिल रहा था। यकायक बढ़ते मरीजों को देखकर गांव वालों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। सूचना के बाद चिकित्सा अधीक्षक डा. नरेंद्र कुमार की अगुवाई में एक टीम गांव गई। टीम ने गांव के लगभग चार दर्जन से अधिक मरीजों की स्लाइडें बनाई और दिलीप साहू, निराली, जमना, संतोष, भान सिंह मरीजों का परीक्षण कर दवा का वितरण किया। इस मौके पर टीम के सदस्यों ने ग्रामीणों से साफ - सफाई से रहने एवं दूषित पानी का उपयोग न करने की बात कही। टीम में आरपी सचान, सुबोध त्रिपाठी, संध्या कौशिक आदि प्रमुख रहे।
विज्ञापन


बॉक्स में
आज होगा डीडीटी का छिड़काव
मरीजों के जिस प्रकार के लक्षण बताए जा रहे हैं, उससे लगता है कि कुछ चिकनगुनिया के मरीज हो सकते हैं, इसकी जांच कराई जा रही है। मंगलवार को मलेरिया विभाग की टीम जाकर गांव में अपने स्तर से कार्य करेगी। मरीजों के लिए जो भी संभव होगा मदद की जाएगी। उनके अनुसार गांव में मरीजों की स्थिति खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा, प्रताप सिंह, सीएमओ, तालबेहट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed