{"_id":"59cffb024f1c1b9d538b51cb","slug":"15068024822-taldehate-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवी प्रतिमा विसर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवी प्रतिमा विसर्जन
Updated Sun, 01 Oct 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परंपरागत तरीके से हुआ देवी प्रतिमाओं का विसर्जन
तालबेहट। नगर में रखी माता की प्रतिमाओं का दसवी के दिन शनिवार को तालाबों, नदी और माताटीला बांध में विसर्जन हुआ। माता के भक्तों ने उन्हें नम आंखों से विदा किया। इस मौके पर निकले जलूस से नगर की सड़कें गुलाल से लाल हो गई। शोभायात्रा का नगर में जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर पुलिस ने शांति बनाए रखने के लिए जमकर लाठियां भांजी। नगर में चार दर्जन से अधिक स्थानों पर विराजे माता के स्वरूपों को दशवीं के दिन धूमधाम से विदा किया गया। कुछ लोगों ने सुबह से ही अपनी प्रतिमाओं को पिकप और ट्रैक्टरों में रख कर माताटीला और झरर घाट स्थित बेतवा नदी में विसर्जित किया। वहीं, एक दर्जन से अधिक माता की प्रतिमाएं बारिया वाली माता मंदिर पर एकत्रित हुई। जहां से तीन बजे के लगभग माता की सामूहिक शोभायात्रा निकली।
शोभायात्रा में उत्साही युवा नृत्य करते चल रहे थे। उनके बीच में गुलाल से सराबोर युवक माता के जयकारें लगाते चल रहे थे। शोभायात्रा में चल रहे महिला मंडल समूह माता के भजन गाते चल रहे थे। शोभायात्रा का नगर में जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। यात्रा में चल रहे कुछ शरारती तत्वों ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। जिस पर पुलिस ने लाठियां भांज कर उन्हें दुरुस्त कर दिया।
नगर भ्रमण के बाद जैसे की शोभायात्रा मानसरोवर तालाब पहुंची। जहां महा आरती के बाद समस्त प्रतिमाओं को एक एक करके विसर्जित किया गया। इस मौके पर तालाब पर एसडीएम हरीओम शर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह, विनोद तिवारी, प्रभारी निरीक्षक शिव मोहन प्रसाद आदि मौजूद रहें।