{"_id":"5996ee9c4f1c1b86558b4771","slug":"150306372610city-reporters-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी योजनाओ का लाभ उठाए ग्रामीण-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी योजनाओ का लाभ उठाए ग्रामीण-City
Updated Fri, 18 Aug 2017 07:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो आवश्यक
--------------
वक्ताओं को मजा, श्रोताओं को सजा
बबीना के ब्लाक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में हावी रही अव्यवस्थाएं
पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी समारोह पर आयोजित मेले और प्रदर्शनी का समापन
अमर उजाला ब्यूरो
बबीना।
ब्लाक सभागार पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी समारोह के अवसर पर आयोजित मेले और प्रदर्शनी का समापन समारोह में अव्यवस्थाएं हावी रहीं। सभागार में मंच की ओर लगे पांच पंखे तो दुरुस्त थे, जिससे वक्ताओं को हवा का मजा मिलता रहा। वहीं, श्रोताओं की ओर लगे दस पंखे खराब थे, इस कारण वह उमस भरी गर्मी में पसीने से तरबतर होकर बेहाल रहे। बदइंतजामी का हाल ये रहा कि मंच के सीलिंग फैन दुरुस्त होने के बावजूद वहां स्टैंड फेन अलग से लगाया गया था, लेकिन श्रोताओं के लिए कोई व्यवस्था नहीं थी।
समापन समारोह की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख कल्याण बरार ने की। मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि जगदीश चौहान रहे। लोकगीतों के रंगारंग कार्यक्रम हुआ। शाकुंतलम लोककला संस्थान के कलाकारों ने बुंदेली लोकगीतों के माध्यम से सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इसके बाद विभिन्न विभागों के अफसरों ने विभागीय योजनाएं बताईं। अंत्योदय मेला एवं प्रदर्शनी में चिकित्सा कैंप भी लगाया गया, इसमें डायबिटीज, ब्लड प्रेशर आदि की मुफ्त जांच की गई।
इस मौके पर बीएसए विनोद कुमार आर्य, लोक समन्वयक राजकुमार, वन विभाग से ज्ञान सिंह, उद्यान विभाग से संजय यादव, बाल विकास सेवा से अरुणा देवी, कौशल विकास योजना से संदीप कुमार सिंह, बीडीओ राधे श्याम वर्मा, सूचना अधिकारी सुधीर कुमार, सहायक निदेशक रेशम आरएल मौर्य, डा. अंशुमान तिवारी, गोपाल नारायण दुबे, जगत राजपूत, सोनू सकरवार, संदीप राजपूत, रघुवीर राय, सुखपाल सिंह, मोनिका गुप्ता, नीलम तिवारी, अलका शर्मा, धर्मेंद्र, नीलिमा, भावना, राजेंद्र पटैरिया आदि मौजूद रहे। संचालन गोपाल नारायण द्विवेदी ने किया।
विज्ञापन
ये जानकारियां दीं
जननी सुरक्षा योजना, जननी शिशु सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा अभियान, राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम, 108 व 102 एंबुलेंस सेवा, स्कूल चलो अभियान, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ, सामाजिक जागरूकता अभियान, विज्ञान प्रदर्शनी, वन योजनाओं, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण योजनाओं, बाल विकास व सेवा पुष्टाहार, वर्षा जल प्रबंधन, खेती में उर्वरकता व बीजों का महत्व, 181 आशा ज्योति हेल्प लाइन, महिला कल्याण, प्रधानमंत्री आवास योजना, पशु चिकित्सालय व कृत्रिम गर्भाधान, दुग्धशाला विकास, राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम, कौशल विकास मिशन से जुड़ी योजनाओं की जानकारियां दी गईं।