फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   सपा ब्लाक प्रमुख की गाडी पर भाजपा की प्लेट-City

सपा ब्लाक प्रमुख की गाडी पर भाजपा की प्लेट-City

Sun, 06 Aug 2017 08:03 PM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 08:03 PM IST
विज्ञापन
सपा ब्लाक प्रमुख की गाडी पर भाजपा की प्लेट-City
फोटो
विज्ञापन

मान न मान, मैं तेरा मेहमान
सब हेड: सपा छोड़ी नहीं, भाजपा अपनाए बिना भगवा रंग में ब्लाक प्रमुख
क्रासर
कार पर भारतीय जनता पार्टी के झंडे की प्लेट लगाकर घूम रहे
अमर उजाला ब्यूरो
बबीना।
समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी बनकर बबीना के ब्लाक प्रमुख की कुर्सी पर बैठे कल्याण बरार अब अपनी कार पर भाजपा की प्लेट लगाकर घूम रहे हैं। उन्होंने सपा छोड़ी नहीं है और भाजपा की सदस्यता भी नहीं ली। अपने भगवा प्रेम का कारण वह सपा में सम्मान न मिलना बता रहे हैं, वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष उनका प्लेट लगाकर घूमना गलत बता रहे हैं।
प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे योगी आदित्यनाथ ने दलबदलुओं को पार्टी में जगह न देने की बात कही थी। इसके बाद सपा और अन्य पार्टी छोड़कर भाजपा में आने वालों के लिए सदस्यता देने पर रोक लगा दी गई थी। पिछले दिनों भाजपा की प्रेस कांफ्रेंस में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया था कि सपा से चुने गए जनप्रतिनिधियों को पार्टी में जगह नहीं दी जाएगी। इसके बावजूद बबीना के ब्लाक प्रमुख खुद को भाजपाई साबित करने में जुटे हैं। वह अपनी कार में भाजपा के झंडे की प्लेट लगाकर घूम रहे हैं। भाजपा का झंडा भी उनकी कार में लगा है। वह भाजपा के कार्यक्रमों में भी शामिल होने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख कल्याण बरार का कहना है कि भाजपा की प्लेट लगाने की अनुमति उन्होंने किसी से नहीं ली है। समाजवादी पार्टी में सम्मान नहीं मिलने से वह दुखी हैं और भाजपा में सदस्यता अभी नहीं मिल रही है, इस वजह से अभी वह पार्टी के सदस्य नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्लेट लगाना गलत
बबीना ब्लाक प्रमुख को भाजपा की सदस्यता नहीं दी गई है। अगर वह भाजपा की प्लेट लगाकर घूम रहे हैं तो गलत है। पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं से इसकी जानकारी लेकर कार्रवाई की जाएगी।

संजय दुबे, जिलाध्यक्ष भाजपा।

सपा में हैं कल्याण
बबीना ब्लाक प्रमुख कल्याण बरार ने समाजवादी पार्टी नहीं छोड़ी है। वह भाजपा का झंडा लगाए हैं तो यह गलत है। वह ऐसा क्यों कर रहे हैं, इसकी जानकारी ली जाएगी।
छत्रपाल सिंह यादव, जिलाध्यक्ष सपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed