फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   निशुल्क कोचिंग पाकर 3 छात्र हुए नवोदय मे चयनित-City

निशुल्क कोचिंग पाकर 3 छात्र हुए नवोदय मे चयनित-City

Thu, 20 Jul 2017 09:22 PM IST
Updated Thu, 20 Jul 2017 09:22 PM IST
विज्ञापन
निशुल्क कोचिंग पाकर 3 छात्र हुए नवोदय मे चयनित-City
जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे शिक्षा की ज्योति
विज्ञापन

भेल के कर्मचारी अपने खर्च पर गरीब परिवारों के बच्चों के लिए चला रहे कोचिंग
यहां पढ़ने वाले तीन बच्चों का हुआ नवोदय विद्यालय में चयन
अमर उजाला ब्यूरो
बबीना।
शिक्षा की ज्योति से हर जरूरतमंद का घर रोशन करने में भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) के कुछ कर्मचारी जुटे हुए हैं। ये अपने खर्चे से भेल के पास आरामशीन में एक कोचिंग सेंटर चला रहे हैं, जिसमें गरीब परिवार के बच्चों को फ्री में ट्यूशन दी जाती है। इस कोचिंग में पढ़ने वाले तीन बच्चों का नवोदय विद्यालय के लिए चयन हुआ है।
भेल के करीब दस से 15 कर्मचारियों ने विवेकानंद सेवा भारती के नाम से संस्था बनाई है। यह संस्था पिछले कई वर्षों से गरीब परिवार के बच्चों का भविष्य संवारने का काम कर रही है। संस्था के सक्रिय सदस्य कर्नल बनवीर सिंह, पुष्पा चतुर्वेदी, अनुराग गुप्ता, पंकज जैन, धीरेन्द्र कुमार, सुधीर कुमार, संजीवन लाल, नारायण सिंह, विनय कुमार भदौरिया ने बताया कि गरीबों के घरों में जो होनहार बच्चे होते हैं, उनका भविष्य निखारने का प्रयास किया जाता है। बच्चों को पढ़ाने के लिए कोचिंग खोली गई है, इसमें वह अपनी पढ़ाई करते हैं। यहां प्रशिक्षित शिक्षकों के साथ-साथ समिति के सदस्य भी बच्चों को पढ़ाने आते हैं।
विज्ञापन

केन्द्र व्यवस्थापक नारायण सिंह ने बताया कि बबीना ब्लाक से नवोदय विद्यालय में छह बच्चों का ही चयन हुआ है, इसमें तीन बच्चे हर्ष पाल, राहुल अहिरवार, हर्षित गौतम ने विवेकानंद सेवा भारती के केंद्र से तैयारी की थी। संस्था ने इन बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए भेल के कार्यपालक डीके दीक्षित के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed