फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   15,000 cusecs of water released from Parichha; Betwa's water level rises.

Jhansi News: पारीछा से 15 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा, बेतवा के जलस्तर में इजाफा

Wed, 16 Sep 2026 02:23 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Wed, 16 Sep 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
15,000 cusecs of water released from Parichha; Betwa's water level rises.
झांसी। झांसी समेत कई इलाकों में पिछले 24 घंटों के दौरान हुई बारिश की वजह से बेतवा के जलस्तर में भी तेजी आई है। मंगलवार को पारीछा से 15 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। नोटघाट पर देर-शाम नदी का जलस्तर 192.88 मीटर दर्ज हुआ। नदी के जलस्तर में 88 सेंटीमीटर का इजाफा हुआ है। सिंचाई अफसरों ने अगले 24 घंटों में बहाव में कमी आने की उम्मीद जाहिर की है।
विज्ञापन

मानूसनी सीजन के आखिरी दिनों में भी कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। खास तौर से कैचमेंट इलाकों में हुई बारिश ने बेतवा के बहाव में तेजी लाई। बाढ़ नियंत्रण प्रकोष्ठ के मुताबिक बांधों में सबसे ज्यादा पानी पारीछा बांध से 14,960 क्यूसेक छोड़ा गया वहीं, राजघाट बांध से 12,209, ढुकुवां से 5,266, माताटीला से 4,487, पहाड़ी से 1,335 और लहचूरा से 1,600 क्यूसेक पानी छोड़ा गया वहीं, अन्य नदियों में बहाव में स्थिरता रही। इस वजह से पहूज, डोंगरी, खपरार, सपरार, कुरार, पथरई, सिजार और लखेरी बांध से शून्य डिस्चार्ज दर्ज हुआ। नोडल अभियंता बृजेश पोरवाल का कहना है कि मानसूनी सीजन का अंतिम समय होने की वजह से डिस्चार्ज अब लगातार कम हो रहा है। 6 सितंबर की रात पारीछा से 41,100 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था, जबकि 15 सितंबर को घटकर करीब 15 हजार क्यूसेक ही रह गया हालांकि पिछले 24 घंटे के लिहाज से इसमें मामूली इजाफा हुआ है।
विज्ञापन



लबालब हो चुके सभी बांध
मानसूनी सीजन के आखिरी तक झांसी मंडल के अधिकांश बांध लबालब हो गए चुके। सिंचाई विभाग के मुताबिक सुकुवां-ढुकुवां, पारीछा, बड़वार और लहचूरा पूर्ण जलस्तर तक भर चुके वहीं, खपरार, सपरार और सिजार बांध भी 96-97 प्रतिशत से ज्यादा भरे हुए हैं। कई बांधों में अब पानी रोकने की गुंजाइश भी बेहद कम बची।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांध पूर्ण जलस्तर मौजूदा जलस्तर (मीटर में) भराव (प्रतिशत में)
सुकुवां-ढुकुवां 271.27 मी. 271.27 मी. 100%
पारीछा 192.94 मी. 192.94 मी. 100%
पहूज 234.09 मी. 233.93 मी. 94.72%
बड़वार 185.99 मी. 185.99 मी. 100%
डोंगरी 272.20 मी. 271.75 मी. 88.41%
खपरार 273.00 मी. 272.85 मी. 96.11%
सपरार 224.64 मी. 224.49 मी. 97.32%
पहाड़ी 195.93 मी. 195.80 मी. 95.74%
लहचूरा 182.30 मी. 182.30 मी. 100%
पथरई 203.80 मी. 203.70 मी. 98.66%
सिजार 209.55 मी. 209.50 मी. 97.49%
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed