फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   15 year old daughter had relationship with 27 year old man, mother left home after beating her

Jhansi News: 15 साल की बेटी के 27 साल के युवक से थे संबंध, मां ने पीटा तो घर छोड़ा

Thu, 22 Jun 2023 12:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
15 year old daughter had relationship with 27 year old man, mother left home after beating her
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। अपने से 12 साल बड़े युवक से संबंध न तोड़ने की जिद पर अड़ी नाबालिग ने मां की पिटाई से क्षुब्ध होकर घर छोड़ दिया। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने नाबालिग को रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया। इसके बाद बाल कल्याण समिति (सीडब्लूसी) के निर्देश पर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
सदर बाजार निवासी 15 वर्षीय बालिका के 27 साल की आयु के युवक से संबंध थे। जानकारी होने पर माता-पिता ने उसे कई बार समझाया, लेकिन वह युवक से लगातार मेलजोल बनाए रही। इस पर सोमवार को नाबालिग की मां ने गुस्से में आकर डांट-डपट करते हुए बेटी को दो-चार थप्पड़ जड़ दिए। इसके बाद मां किसी काम से बाहर चली गई, जबकि पिता पहले से ही काम पर गए हुए थे। इसके बाद मौका देखकर नाबालिग युवक के साथ दिल्ली जाने के लिए घर से निकल गई। घर पहुंचे परिजनों को बेटी के गायब होने की जानकारी होने पर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस पर सक्रिय हुई पुलिस ने नाबालिग को स्टेशन से बरामद कर लिया, जबकि युवक पुलिस को देखकर भाग निकला। बुधवार को नाबालिग को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। समिति ने नाबालिग को उसके दादा-दादी के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


माता-पिता के साथ जाने को नहीं हुई राजी
झांसी। सीडब्लूसी के समक्ष पेश की गई नाबालिग को समिति के अध्यक्ष राजीव शर्मा समेत अन्य सदस्यों ने काफी समझाया, लेकिन वह माता-पिता के साथ जाने को राजी नहीं हुई। इस दौरान माता-पिता भी बेटी की समझाते रहे, परंतु उसने साफ कर दिया कि अब वह उनके साथ नहीं रहेगी। इस पर उसे समिति ने दादा-दादी के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed