{"_id":"5aca73334f1c1b636b8b46ec","slug":"15-vahno-me-nikli-kmi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंद्रह वाहनों में निकली कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंद्रह वाहनों में निकली कमी
amarujala
Updated Mon, 09 Apr 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
bus, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन विभाग ने पहले दिन 87 स्कूली वाहनों की जांच की। इस दौरान पंद्रह वाहनों में कमी पाई गई। मौके पर ही कमी को दूर कराने के वाहन रवाना कराय गया। यह जांच अभियान सोमवार से शुक्रवार तक दोपहर ढाई से शाम पांच बजे तक जारी रहेगा। एक सप्ताह बाद जांच न कराने वाले वाहनों के परमिट निरस्त करने की कार्रवाई होगी।
रविवार सुबह 9 बजे से प्रदर्शनी मैदान और परिवहन कार्यालय में स्कूली वाहनों की जांच की गई। जांच के पहले 328 स्कूली वाहनों को बुलाया गया था, लेकिन पहले दिन 87 वाहनों की ही जांच पूरी हो सकी। परिवहन कार्यालय में एआरटीओ विवेक शुक्ला, आरआई महेंद्र बाबू और प्रदर्शनी मैदान में एआरटीओ सिद्घार्थ यादव और एनके शुक्ल ने जांच शुरू की।
एक-एक कर वाहनों के मानक को जांचा गया। इसमें वाहनों में फर्स्ट एड बाक्स, खिड़कियों पर लोहे की जाली या ग्रिल, अग्निशमन यंत्र, इंडीगेटर से लेकर लाइट की व्यवस्था समेत कई मानकों की जांच की गई। इस दौरान पंद्रह वाहनों में कमी पाए जाने पर तत्काल दूर कराई गई। बताया गया कि जांच अभियान सोमवार से शुक्रवार तक दोपहर ढाई से शाम पांच बजे तक जारी रहेगा। इसके बाद जो स्कूली वाहन जांच नहीं कराएंगे, इनके खिलाफ विभागीय स्तर पर परमिट निरस्त किया जाएगा।