{"_id":"5f908fe28ebc3e9bc4245775","slug":"15-thousand-railway-worker-will-be-bonus-jhansi-news-jhs1792377141","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडल के 15 हजार रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा बोनस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडल के 15 हजार रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा बोनस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। दीपावली के त्योहार से पहले रेलवे अपने गैर राजपत्रित कर्मचारियों को बोनस का तोहफा देने जा रहा है। इसे लेकर रेलवे कर्मचारियों में खुशी है। दशहरा के पहले बोनस की राशि कर्मचारियों के खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। इसे लेकर रेलवे बोर्ड ने आदेश जारी कर दिया है।
कोरोना काल में रेलवे कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर काम किया और यात्रियों को सुरक्षित सफर कराने में सहयोग किया। मंगलवार को रेल कर्मचारियों के संगठन एनएफआईआर और एनसीईआरएस के बैनर तले कर्मचारियों ने बोनस की मांग को लेकर डीआरएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया था। इसके बाद बुधवार को हुई केंद्र सरकार की कैबिनेट बैठक में गैर राजपत्रित कर्मचारियों को बोनस देने के लिए मंजूरी दे दी गई। कर्मचारियों को रेलवे की ओर से 78 दिनों की मजदूरी दर के सापेक्ष बोनस का भुगतान किया जाएगा।
कर्मचारियों को बोनस के तौर पर करीब 17 हजार रुपये दिए जाएंगे। बोनस का लाभ मंडल भर के करीब 15 हजार रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा। इसे लेकर रेलवे कर्मचारियों में खुशी की लहर है। बताया जाता है कि दशहरा से पहले बोनस की राशि कर्मचारियों के खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। एनसीईआरएस के मीडिया प्रभारी उमर खान ने बताया कि बोनस की घोषणा से कर्मचारियों को राहत मिलेगी। अन्य मांगों को भी सरकार जल्द से जल्द पूरा करे।
विज्ञापन
आरपीएफ की बुजुर्ग दंपती की मदद
झांसी। रेल सुरक्षा बल की ओर से चलाए जा रहे मेरी सहेली अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक एके यादव के नेतृत्व और महिला उप निरीक्षक राजकुमारी गुर्जर ने अपनी टीम रानी लक्ष्मीबाई वाहिनी के साथ झांसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस में चेकिंग की। इस दौरान पुलिस बल ने ट्रेन में यात्रा कर रही महिला यात्रियों की सूची बनाकर महिला सुरक्षा की बेहतरी को सुझाव मांगे। इस दौरान कोच डी 6 में यात्रा कर रहे बुजुर्ग यात्री सतीश चंद्र गुप्ता ने बताया कि उनकी पत्नी कांति गुप्ता ट्रेन में चढ़ते समय उरई स्टेशन पर रह गई हैं। इसके बाद टीम ने तत्काल उरई स्टेशन पर तैनात उपनिरीक्षक देशराज की सहायता से स्टेशन पर उदघोषणा कराई। लेकिन स्टेशन पर महिला नहीं मिली। इसके बाद पुलिस बुजुर्ग यात्री के बताए पते पर पहुंची। जहां से महिला की बात यात्री से कराई गई। यात्री ने पुलिस बल का धन्यवाद जताया।
----------
फोटो
रेलवे स्टेशन पर चलाया जागरूकता अभियान
झांसी। झांसी स्टेशन पर कोविड-19 से संबंधित जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान स्टेशन पर कार्यरत समस्त स्टाफ को समझाया गया कि जब तक वैक्सीन नहीं आ जाती, तब तक हमें अपनी सुरक्षा स्वयं ही करना है। अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए मास्क पहनना, दो गज की दूरी का पालन और समय-समय पर हाथों की साबुन से धुलाई की जानकारी प्रदान की गई। इस मौके पर स्टेशन निदेशक राजाराम राजपूत, स्टेशन प्रबंधक एके सिंह समेत तमाम अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।