फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   15 illegal parking in city, only five legal

सिर्फ पांच वैध पार्किंग की आड़ में चल रहीं डेढ़ दर्जन अवैध पार्किंग

Sun, 29 Aug 2021 12:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
15 illegal parking in city, only five legal
सिर्फ पांच वैध पार्किंग की आड़ में चल रहीं डेढ़ दर्जन अवैध पार्किंग
विज्ञापन

झांसी। पूरे शहर में फिलहाल महज पांच पार्किंग के लिए ही लाइसेंस जारी हुए लेकिन, इसकी आड़ में करीब डेढ़ दर्जन अवैध पार्किंग चलाई जा रही हैं। शहर के मुख्य प्रवेश द्वार पर अवैध टैक्सी स्टैंड भी धड़ल्ले से चल रहे हैं लेकिन, इनके खिलाफ भी कोई कार्रवाई शुरू नहीं हुई।
अवैध पार्किंग एवं टैक्सी स्टैंड को लेकर हाईकोर्ट के सख्त रवैये को देखते हुए आनन-फानन में अपर मुख्य सचिव डा.रजनीश दुबे ने शासनादेश जारी करके कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। नगर निगम कुल 12 पार्किंग संचालित कर रहा है लेकिन, कोरोना के चलते सात पार्किंग के ठेके नहीं हो सके। अभी सिर्फ पांच रानी महल के सामने, मोतीलाल कांपलेक्स के अंदर, मिनर्वा चौराहा, रिसाला चुंगी के पास एवं मंडी गेट से कब्रिस्तान की बांउड्रीवाल तक ही चल रही है। शेष सात पार्किंग के लिए अभी ठेका नहीं हुआ लेकिन, इसके बावजूद धड़ल्ले से कई जगहों पर अवैध तरीके से रोड पटरी को घेरकर पार्किंग के नाम पर पैसे वसूले जा रहे हैं। इलाइट, सीपरी बाजार, कोतवाली समेत कई इलाकों में भी अवैध तरीके से पार्किंग संचालित हो रही है। कई व्यवसायिक इलाकों में निजी प्रतिष्ठान संचालकों ने ही रोड पटरी पर कब्जा जमा लिया और उसका निजी इस्तेमाल कर रहे हैं। इसी तरह इलाइट चौराहा, बस स्टैंड के पास, बीकेडी चौराहा के पास से टैम्पो एवं अवैध बस स्टॉप भी संचालित हो रहे हैं लेकिन, कोई महकमा कार्रवाई करने को राजी नहीं। वहीं, अपर नगर आयुक्त शादाब असलम का कहना है कि शासनादेश के मुताबिक कार्रवाई शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन

रोड पटरी पर पार्किंग बंद होने से 20 लाख की आय से धोना पड़ेगा हाथ
रोड पटरी को पार्किंग के लिए इस्तेमाल करने पर सरकार ने पूरी तरह रोक लगा दी है। इससे नगर निगम को भी तगड़ी आर्थिक चपत सहनी पड़ेगी। अभी नगर निगम के पास सात ऐसी पार्किंग हैं जो रोड पटरी पर चलती हैं। सड़क पटरी पर नगर निगम ने सीपरी बाजार ओवर ब्रिज के नीचे रस बहार रेस्टोरेंट के सामने, महारानी लक्ष्मीबाई पार्क गेट नंबर एक, दो एवं तीन के पास, मिनर्वा चौराहे से कोतवाली की दीवार तक, रिसाला चुंगी के आगे सिंचाई विभाग की बाउंड्री वाल तक, बस स्टैंड पुलिस चौकी से विशाल मेगा मार्ट तक एवं मंडी गेट से कब्रिस्तान बाउंड्रीवाल तक है। इन सभी पार्किंग से निगम को सलाना करीब 20 लाख की आय होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed