फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   15 hours run train slowly from fog

रेल पटरियों पर पंद्रह घंटे छाया रहा कोहरा, रेंगती रहीं ट्रेनें

Thu, 28 Jan 2021 01:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
15 hours run train slowly from fog
झांसी। कड़ाके की सर्दी में मंगलवार रात पड़े कोहरे का असर रेल पटरियों पर पंद्रह घंटे तक रहा। इससे 20 से अधिक ट्रेनें व मालगाड़ियां लेट हो गईं। सबसे अधिक नई दिल्ली की तरफ से आने वाली 02626 केरला एक्सप्रेस और 02172 जम्मूतवी मुंबई एसी स्पेशल ट्रेन छह- छह घंटे देरी से आईं। ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों का प्लेटफार्म व यात्री शेड में पल- पल काटना मुश्किल बना रहा।
विज्ञापन

मंगलवार रात झांसी धौलपुर सेक्शन में रात 8.40 बजे से दोपहर 12 बजे तक, झांसी भीमसेन सेक्शन में रात 10.10 बजे से दोपहर 12 बजे तक, झांसी बीना सेक्शन में रात 10.10 बजे से सुबह 11.15 बजे तक व भीमसेन बांदा मानिकपुर सेक्शन में रात 11 बजे से सुबह 11.20 बजे व झांसी- बांदा सेक्शन में रात 10.10 बजेे से सुबह 11.10 बजे तक कोहरा रहा।
विज्ञापन

कोहरे में चालकों के लिए ट्रेन चलाना मुश्किल भरा बना रहा। उनको बेहद धीमी गति से गाड़ियों को चलाना पड़ा। ट्रेनों के सुरक्षित संचालन के लिए रात एक बजे से सुबह चार बजे तक मंडल में दौड़ रहीं अलग- अलग सवारी व मालगाड़ियों में अधिकारी व निरीक्षक चालकों के साथ चले। इनमें सिगनल निरीक्षक, लोको निरीक्षक, रेल पथ निरीक्षक, कल्याण निरीक्षक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देरी से आईं ये ट्रेनें
02626 केरला एक्सप्रेस छह घंटे, 02172 जम्मूतवी मुंबई एसी स्पेशल सुपरफास्ट एक्सप्रेस छह घंटे, 01016 कुशीनगर स्पेशल एक्सप्रेस दो घंटा 15 मिनट, 09168 साबरमती स्पेशल एक्सप्रेस एक घंटे 30 मिनट, 02722 सदर्न एक्सप्रेस पांच घंटे, 01108 बुंदेलखंड एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, 02486 श्रीगंगानगर नांदेड स्पेशल एक्सप्रेस पांच घंटे, 02108 लोकमान्य तिलक लखनऊ सुपरफास्ट स्पेशल एक्सप्रेस तीन घंटा 15 मिनट, 02541 गोरखपुर लोकमान्य तिलक स्पेशल एक्सप्रेस एक घंटा, 05105 छपरा मुंबई फेस्टिवल सुपरफास्ट एक्सप्रेस दो घंटे समेत 20 से अधिक सवारी व मालगाड़ियां देरी से आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed