{"_id":"595fea624f1c1bb5478b47a4","slug":"149945820319-taldehate-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीनी विवाद के चलते युवक के साथ मारपीट-","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीनी विवाद के चलते युवक के साथ मारपीट-
Updated Sat, 08 Jul 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन के विवाद के चलते युवक के साथ मारपीट
तालबेहट (ललितपुर)। कोतवाली अंतर्गत ग्राम बुदावनी में एक युवक ने गांव के तीन लोगों पर जमीन के विवाद एवं कृषि उपकरणों के पैसों के विवाद के चलते उसकी मारपीट करने तथा हाथ बांध करके साथ अमानवीय बर्ताव करते हुए मिर्ची पाउडर भरने का आरोप लगाया है। इस मामले में कोतवाली पुलिस का रवैया गैर जिम्मेदार नजर आया। समाचार लिखे जाने तक कोतवाली में मौजूद लोग दोनों पक्षों के मध्य समझौता कराने के प्रयास में थे।
कोतवाली में मौजूद बुदावनी निवासी नंदराम पुत्र भैरों ने बताया कि आरोपियों ने उससे कुछ समय पहले कृषि उपकरण लिए थे। जिनका वह बीस हजार रुपये मांग रहा था। इसके लेकर आरोपियों की नीयत खराब हो गई। इसके बाद आरोपियों ने उसके पैसे नहीं दिए और उसकी दस फीट जमीन पर भी कब्जा कर लिया। इसी के चलते आरोपियों ने उसे पकड़ कर उसके हाथ पैर बांधेे और उसकी जमकर पिटाई की। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उसके शरीर के कुछ भागों में मिर्ची पाउडर भी भर दिया। वहीं, आरोपी पक्ष के लोगों का कहना है कि पीड़िता उनके परिवार की महिलाओं पर झूठे आरोप लगा रहा था। इसकी शिकायती दो दिन पहले पुलिस से की गई थी, परन्तु पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की । समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ था। दोनों पक्ष कोतवाली में मौजूद थे। दोनों पक्षों में राजीनामा कराने के प्रयास चल रहे थे।