फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   149 cuts, 64 valid and 85 illegal on 100 km highway

सौ किलोमीटर के हाईवे पर 149 कट, 64 वैध और 85 अवैध

Mon, 09 May 2022 11:21 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
149 cuts, 64 valid and 85 illegal on 100 km highway
झांसी। झांसी से उरई के बीच 100 किलोमीटर के हाईवे पर 149 कट हैं। इनमें से 64 कट नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) द्वारा जन सहूलियत की दृष्टि से लोगों के आवागमन के लिए बनाए गए हैं। जबकि, इससे अधिक 85 अवैध कट हैं, जो लोगों ने डिवाइडर तोड़कर बना लिए हैं। ये जानलेवा साबित हो रहे हैं। अवैध कट के जरिये सड़क पार कर अचानक गाड़ी सामने आने से दुर्घटना हो जाती है।
विज्ञापन

कानपुर फोरलेन बाईपास पर 29 जुलाई 2021 की दोपहर दो ट्रकों में भिड़ंत हो गई थी। ये घटना अवैध कट से गुजरकर सड़क पर अचानक सामने आए बाइक सवार को बचाने के चक्कर में हुई थी। घटना में दोनों ट्रकों के चालक संत कबीर नगर निवासी बशीर (26) और बिहार के गया जनपद निवासी छोटू यादव (26) की मौके पर ही मौत हो गई थी। दोनों ड्राइवरों के शव गैस कटर से ट्रक को काटकर घंटों की मशक्कत के बाद निकाले जा सके थे। इस घटना को नौ महीने बीत चुके हैं। इस बीच अन्य कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। बावजूद, हाईवे पर हालात नहीं बदले हैं। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि झांसी से उरई तक के 100 किमी के फोरलेन हाईवे पर 85 अवैध कट हैं। यानी कि हर एक-डेढ़ किमी के अंतराल पर सड़क पर खतरा खड़ा हुआ है। बावजूद, एनएचएआई सो रहा है। लोगों की जान जा रही है, इसके बाद भी अवैध कट बंद कराने की जहमत नहीं उठाई जा रही है।
विज्ञापन

13 माह में 82 दुर्घटनाएं, 33 की गई जान
झांसी। झांसी-कानपुर फोरलेन हाईवे व्यस्ततम मार्गों में से एक है। यहां 24 घंटे हल्के और भारी वाहनों का आवागमन जारी रहता है। सपाट सड़क पर गाड़ियां रफ्तार से चलती हैं। लेकिन, यहां सफर खतरों से भरा हुआ है। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि अप्रैल 2021 से लेकर अप्रैल 2022 तक 13 महीनों में 82 दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें 33 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। इनमें से ज्यादातर दुर्घटनाएं अवैध कट की वजह से हुई हैं। दुपहिया वाहनों से लेकर ट्रक-डंपर तक अवैध कटों से सड़क पार करते नजर आते हैं, जो दुर्घटना का कारण बनते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस - 1
ट्रैक्टर से टकराई कार, एक की मौत
झांसी। 27 दिसंबर 2021 की देर शाम गुना के रहने वाले अशोक कुमार कार से अपने परिवार के साथ गुना की ओर जा रहे थे। पूंछ कस्बे से आगे बढ़ते हुए वे मोंठ के करीब पहुंचे ही थे कि अचानक डिवाइडर के कट से एक ट्रैक्टर सामने आ गया और उनकी कार उससे टकरा गई। घटना में कार चला रहे उनके बेटे रोहित की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि, अशोक समेत तीन अन्य घायल हो गए थे, जो लंबे इलाज के बाद ठीक हो पाए थे।
केस - 2
ऑटो-बाइक की टक्कर में तीन की थम गईं थीं सांसें
झांसी। एक ऑटो में सवार होकर उरई से पूंछ कस्बे की ओर छह लोग आ रहे थे। पूंछ से पहले अवैध कट से गुजरकर एक बाइक अचानक ऑटो के सामने आ गई। दोनों में भिड़ंत हो गई। इसमें बाइक सवार जालौन निवासी युवक महेंद्र (27) की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि, ऑटो सवार उरई निवासी केशव व शिवशंकर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। घायलों में दो अब तक पूरी तरह से स्वस्थ नहीं हो पाए हैं।

हाईवे के अवैध कट दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया गया है। इनकी फोटोग्राफी भी कराई जा रही है। जहां लगातार अवैध कट किए जा रहे हैं, वहां डिवाइडर के बीच में नाली बनाई जा रही हैं, ताकि आवागमन न हो सके।
- सुनील जैन, उप महाप्रबंधक (टेक्निकल) - एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed