फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   1435 hectares of farmers' land registered in the name of BIDA

Jhansi News: बीडा के नाम दर्ज हुई काश्तकारों की 1435 हेक्टेअर जमीन

Fri, 30 Aug 2024 06:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 06:22 AM IST
विज्ञापन
1435 hectares of farmers' land registered in the name of BIDA
झांसी में विकसित किया जाएगा 14,225 हेक्टेअर जमीन पर औद्योगिक शहर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। नोएडा की तर्ज पर झांसी में बसाए जा रहे औद्योगिक शहर बीडा के लिए जमीन खरीद की प्रक्रिया तेजी से जारी है। पिछले छह माह के दरम्यान निजी काश्तकारों की 1435 हेक्टेअर जमीन बीडा के नाम दर्ज की जा चुकी है। इसके एवज में ग्रामीणों को साढ़े सात अरब रुपये का भुगतान किया गया है।
नोएडा (न्यू ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण) की तर्ज पर झांसी में बीडा (बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण) विकसित किया जा रहा है। यह झांसी सदर तहसील के 33 गांव गुढ़ा, खजराहा बुजुर्ग, ढिकौली, रमपुरा, सारमऊ, मठ, बसाई, बैदोरा, परासई, मुरारी, किल्चवारा बुजुर्ग, किल्चवारा खुर्द, कोटखेरा, खैरा, गागौनी, इमिलिया, डोमागोर, बछौनी, खजराहा खुर्द, गेवरा, बमेर, कलोथरा, चमरौआ, अमरपुर, पुनावली कला, अंबावाय, डगरवाहा, बरुआपुरा, बदनपुर, डोंगरी, राजापुर, सिमरा और बाजना की 14,225 हेक्टेअर जमीन पर विकसित किया जा रहा है। आठ फरवरी को ग्राम सारमऊ से इसके लिए जमीन के बैनामों की प्रक्रिया शुरू की गई थी। अब तक सोलह सौ से अधिक बैनामे किए जा चुके हैं, जिनके जरिये ग्रामीणों से उनकी 1,435 हेक्टेअर जमीन ली जा चुकी है। इस जमीन एवज में बीडा की ओर से किसानों को 750 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।
विज्ञापन


ली जा रही है सरकारी जमीन भी
बीडा के लिए चिह्नित गांवों की सरकारी जमीनें लेने का क्रम भी जारी है। 33 गांवों की अब तक लगभग दो हजार हेक्टेअर जमीन बीडा के नाम दर्ज हो चुकी है। यह जमीन बीडा को निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। सब रजिस्ट्रार सुभाष चंद्र ने बताया कि बीडा के लिए जमीन लेने का काम तेजी से जारी है। इसके लिए जमीन के रोजाना बैनामे हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed