फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   पुलिस की मारपीट से नाराज लोगों ने किया चुनाव बहिष्कार

पुलिस की मारपीट से नाराज लोगों ने किया चुनाव बहिष्कार

Tue, 30 Apr 2019 02:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की मारपीट से नाराज लोगों ने किया चुनाव बहिष्कार
पुलिस की मारपीट से नाराज लोगों ने किया चुनाव बहिष्कार
विज्ञापन

बरुआसागर। सोमवार को लोकसभा के लिए हुए मतदान के दौरान ग्राम चिपलोठा में पुलिस के उड़न दस्ता द्वारा बूथ पर मौजूद मतदाताओं से मारपीट कर दी, नाराज ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। जानकारी मिलने पर प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी टहरौली दीनपाल ने मौके पर पहुंचकर लोगों से बात की तथा ग्रामीणों को पुलिस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब कहीं, ग्रामीण मतदान के लिए राजी हुए। इस दौरान लगभग दो घंटे यहां मतदान प्रक्त्रिस्या रुकी रही।

ग्राम चिपलोठा के ग्रामीण बृजेश चतुर्वेदी ग्रामप्रधान अमित चतुर्वेदी ने आरोप लगाते हुए बताया कि मतदान केन्द्र संख्या 130 पर सुबह से ही मतदाताओं में मतदान के प्रति उत्साह बना हुआ था, तभी यहां पहुंचे पुलिस के उड़नदस्ता में शामिल एक उपनिरीक्षक ने मतदान केंद्र के अंदर मौजूद मतदाताओं से अभद्रता करते हुए उन्हें केन्द्र से बाहर खदेड़ने लगा, जब वहां मौजूद विभिन्न राजनीतिक दलों के एजेंटों ने विरोध किया तो उनकी भी मारपीट कर दी तथा गालीगलौज करके पुलिस दल चला गया । इधर, पुलिस द्वारा की गई अभद्रता के विरोध में लोग लामबंद हो गए और एकजुट होकर मतदान का बहिष्कार कर दिया। मामले की सूचना पाकर थाना प्रभारी निग्वेंद्र प्रताप सिंह और सेक्टर मजिस्ट्रेट सुरेशचंद जाट मौके पर जा पहुंचे तथा ग्रामीणों को समझाने का प्रयास करते हुए मतदान प्रारंभ करने के लिए कहा, लेकिन ग्रामीण अभद्रता करने वाले पुलिस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर डटे रहे । इस दौरान उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह एएसपी सिटी राजेंद्र कुमार ,क्षेत्राधिकारी टहरौली दीनपाल ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों से तहरीर लेकर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया तब कहीं ग्रामीण माने। दो घंटे बाद फि र से मतदान शुरू हो सका। इस संबंध में उपजिलाधिकारी के अनुसार पीड़ितों से तहरीर ले ली गई है मामले की जांच कराकर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed