{"_id":"5cc4bd74bdec2207514f1888","slug":"141556397428-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतिथ्य स्वीकार न करें पुलिसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतिथ्य स्वीकार न करें पुलिसकर्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतिथ्य स्वीकार न करें पुलिसकर्मी
झांसी। मतदान मेें जरुरी नहीं कि गड़बड़ी गोली या बंदूक से हो। यह भी हो सकता है कि लालच देकर आपको कोई मिलावटी खानपान खिला दे और बेहोश करने के बाद गड़बड़ी करे, इसीलिए मतदान कर्मी हर हाल में किसी भी अंजान व्यक्ति का आतिथ्य स्वीकार न करें। यह बात शनिवार को पैरामेडिकल कॉलेज के सभागार में पुलिसकर्मियों को निर्देश देते हुए एसएसपी डॉॅ. ओपी सिंह ने कही।
उन्होंने कहा कि चुनाव में सबसे अहम ड्यूटी पुलिस की है, इसे हमें पूरी तरह से समझना है। हर पुलिसकर्मी एवं अधिकारी को नियम और प्रक्रिया की पूरी जानकारी होनी चाहिए। जिस पुलिसकर्मी की जहां पर ड्यूटी होगी वहीं तैनात रहे। सबसे बड़ी बात यह है कि किसी भी तरह का आतिथ्य स्वीकार नहीं करना है। हमें सिर्फ अपनी ड्यूटी निभानी है। यदि हमने किसी भी प्रत्याशी से या अपने व्यवहार के लोगों से आतिथ्य स्वीकार किया तो यह मैसेज आएगा कि हमने पक्षपात किया है। पुलिसकर्मियों ने भी यह विश्वास दिलाया कि वह नियमों की पूरी तरह से पालन करेंगे और निष्पक्ष चुनाव में अपनी भागीदारी निभाएंगे।
डीएम शिवसहाय अवस्थी ने कहा कि एजेंट के मोबाइल रखने पर पाबंदी है। बूथोें के बाहर पंडाल नहीं लगेगा। बूथों के आसपास किसी भी पार्टी का चुनाव चिन्ह या अन्य तरीके से प्रचार प्रसार न होने दिया जाए। उन्होंने कहा कि सभी मतदान कार्मिक रवानगी से पूर्व वोटर लिस्ट एवं अन्य सामग्री का मिलान अवश्य कर लें। रविवार सुबह हर हाल में समय से भोजला मंडी पहुंच जाएं। अनुपस्थित कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई होगी। इस मौके पर सामान्य प्रेक्षक डॉ. रेेनू एस फुलिया, डीआईजी सुभाष सिंह बघेल, अपर पुलिस अधीक्षक राहुल मिठास, सीडीओ निखिल टीकाराम फुंडे, नगर मजिस्ट्रेट रामप्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
चालीस बेरियरों पर सख्त चेकिंग
प्रचार बंद होते ही जिले के चालीस अलग - अलग बेरियरों पर पुलिस का सख्त पहरा बैठा दिया गया है। हर आने जाने वाले वाहन की चेकिंग की जा रही है। यह वे बेरियर है, जो उत्तर प्रदेश के साथ मध्य प्रदेश की सीमा को जोड़ते हैं।
शराब मिलने पर होगी कार्रवाई
मतदान वाले दिन शराब किसी भी कीमत पर नहीं मिलनी चाहिए। शनिवार शाम से ही सभी ठेकों से शराब नहीं मिलेगी। ऐसे में रविवार और मतदान वाले दिन शराब बिकी या फिर मिली तो संबंधित थानेदार पर कार्रवाई होगी। मतदान वाले दिन गांव में शराब न बंटने पाए।