फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   हाउस टैक्स के बिल 15 दिन में बटेंगे-Cordination

हाउस टैक्स के बिल 15 दिन में बटेंगे-Cordination

Tue, 05 Feb 2019 09:50 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 09:50 PM IST
विज्ञापन
हाउस टैक्स के बिल 15 दिन में बटेंगे-Cordination
गृहकर के बिल 15 दिन में
विज्ञापन

झांसी। नगर निगम ने गृहकर के बिल तैयार कर लिए हैं। अब इन्हें बंटवाया जाएगा। बिल बंटवाने के लिए विभाग में कर्मचारियों की कमी होने के कारण किसी प्राइवेट एजेंसी का सहयोग लिया जाएगा। इसमें अधिकतम 15 दिन का समय लगेगा।
गृहकर से नगर निगम को 15.68 करोड़ रुपये की आमदनी होती है। गृहकर रिवाइज करने पर 12808 लोगों ने आपत्तियां दर्ज कराई थीं। इन आपत्तियों का निस्तारण कर दिया गया है। अब गृहस्वामियों को हाउस टैक्स के बिल बांटे जाएंगे। बिल तैयार करने के लिए नगर निगम के राजस्व विभाग को एक सप्ताह का समय दिया गया था। सभी बिल तैयार हो गए हैं।
विज्ञापन

एक लाख पंद्रह हजार गृहस्वामियों तक बिल पहुंचाना भी आसान काम नहीं है। नगर निगम में स्टाफ की कमी को देखते हुए किसी प्राइवेट एजेंसी का सहयोग लेने का निर्णय लिया गया। जल्द ही एजेंसी को ठेका देकर बिल बांटने का काम शुरू होगा। नया हाउस टैक्स जमा होने से नगर निगम को ढाई से तीन गुना आमदनी होने की संभावना है। नगर आयुक्त प्रताप सिंह भदौरिया ने बताया कि बिल दो प्रतियों में जारी होगा तथा प्रत्येक बिल पर गृहस्वामी से रिसीविंग कराई जाएगी, ताकि कोई गड़बड़ी न हो। इतना ही नहीं, बीच-बीच में बिल वितरण की क्रास चेकिंग भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed