फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   केंद्र पर पहुंची उड़द की खरीद होगी

उड़द-मूंगफली के खरीद की समय सीमा समाप्त, अब केंद्र पर पहुंची गाड़ियों से होगी खरीद

Wed, 30 Jan 2019 01:36 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: Priyesh Mishra Updated Wed, 30 Jan 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
केंद्र पर पहुंची उड़द की खरीद होगी
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : amar ujala
 जिले में उड़द और मूंगफली खरीद के लिए चल रहे सात केंद्रों पर खरीद की समय सीमा समाप्त हो गई है, लेकिन जो ट्रैक्टर उड़द या मूंगफली लादकर पहुंच गए हैं, उन सभी किसानों की खरीद होगी।
विज्ञापन


खरीद केंद्र 29 जनवरी को बंद कर दिए गए हैं। इसकी जानकारी विधायक जवाहर लाल राजपूत को हुई तो उन्होंने कृषि उत्पादन आयुक्त, नैफेड व पीसीएफ के अधिकारियाें और जिलाधिकारी से बात की। उन्होंने बताया कि सैकड़ों किसान जिंस बेचने के लिए खरीद केंद्रों पर लाइन लगाए हुए हैं, इसलिए खरीद का समय और बढ़ाया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चूंकि खरीद आनलाइन होती है और खरीद का पोर्टल रात 12 बजे बंद हो जाएगा, इसलिए व्यवस्था की गई है कि किसानों की जितने ट्रैक्टर जिंस केंद्रों पर पहुंच गई है, उन सभी किसानों की जिंस खरीदी जाएगी। उन्होंने गुरसराय, बामौर और मऊरानीपुर खरीद केंद्रों का निरीक्षण भी किया, जहां पर सैकड़ों की संख्या में किसान अपनी बारी का इंतजार करते पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, भारतीय जनता किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह राजपूत ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर जिले में चल रही उड़द और मूंगफली की खरीद 20 दिन बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कई केंद्रों पर ट्रैक्टरों की लाइन लगी है। किसानों के लिए खरीद केंद्र पर अलाव जलवाए जाएं तथा खरीद 20 दिन और बढ़ाई जाए। इस मौके पर लाखन सिंह, केसी राजपूत, योगेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed