{"_id":"5ba69d1a867a557ff129cd8f","slug":"141537645850-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम: बादलों की आवाजाही के बीच हुई बूंदाबांदी -City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम: बादलों की आवाजाही के बीच हुई बूंदाबांदी -City
Updated Sun, 23 Sep 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बादलों की आवाजाही के बीच हुई बूंदाबांदी
तापमान में कमी से हुआ ठंडक का अहसास
- आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने के आसार
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। शनिवार को दिन भर बादलों की आवाजाही बनी रही। बीच-बीच में बूंदाबांदी भी हुई। इससे मौसम का मिजाज नरम बना रहा। तापमान में कमी की वजह से ठंडक का अहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में आसमान साफ रहने के आसार हैं। इससे तापमान में भी बढ़ोत्तरी होगी।
पिछले दो सप्ताह से लगातार तीखी धूप खिल रही थी, जिससे तापमान बढ़ा हुआ था। दिन में चुभन वाली गर्मी का अहसास होता था। अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ था। लेकिन, शुक्रवार को अचानक मौसम ने करवट ली। बादल छाए रहे और झमाझम बारिश हुई। इससे अधिकतम तापमान लुढ़ककर 28 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। जबकि, शनिवार को दिन भर बादलों की आवाजाही बनी रही। बीच-बीच में बूंदाबांदी भी हुई। तापमान 28 और 25 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा।
मौसम विभाग के अनुसार रविवार से मौसम साफ होगा। रविवार और सोमवार को तो बादलों ही आवाजाही होगी, लेकिन इसके बाद से मौसम एकदम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। इससे तापमान में भी बढ़ोत्तरी होगी। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं।