फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   शिक्षा मित्रों की समायोजन प्रक्रिया-City

शिक्षा मित्रों की समायोजन प्रक्रिया-City

Sat, 11 Aug 2018 02:16 AM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
शिक्षा मित्रों की समायोजन प्रक्रिया-City

विज्ञापन
समायोजन प्रक्रिया सुस्त, पांच तक होनी थी पूरी
सब हेड - बबीना व बड़ागांव ने नहीं भेजे अब तक सरप्लस शिक्षकों के प्रपत्र
झांसी।
शिक्षामित्रों को मूल विद्यालयों में भेजने और सरप्लस शिक्षकों के समायोजन की प्रक्रिया सुस्त पड़ी है। जबकि पांच अगस्त तक यह प्रक्रिया पूरी होनी थी। वहीं, बड़ागांव व बबीना ब्लॉक ने सरप्लस शिक्षकों का विवरण व समायोजन प्रपत्र नहीं भेजे हैं।
जिले में 1700 शिक्षामित्र तैनात हैं। इनमें सात सौ से अधिक शिक्षामित्रों ने मूल विद्यालय में जाने के लिए आवेदन किया है। लेकिन अभी तक इनके डाटा कंप्यूटर में दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। इसी प्रकार से जिले के सरप्लस शिक्षकों के समायोजन प्रक्रिया भी ढीली पड़ी हुई है। समायोजन में सरप्लस शिक्षकों को उन स्कूलों में भेजा जाना है, जो एकल हैं।
विज्ञापन

इनमें सर्वाधिक करीब 200 स्कूल मऊरानीपुर, बामौर, गुरसराय व बंगरा में हैं। विभागीय जानकारी के अनुसार बबीना व बड़ागांव से अभी तक सरप्लस के आंकडे़ और उनके सेवा प्रपत्र नहीं भेजे गये हैं। जबकि अन्य ब्लॉकों से आ गये हैं। बीएसए हरिवंश कुमार ने बताया कि शिक्षकों के समायोजन की प्रक्रिया इस सप्ताह तक पूरी हो जाएगी। वहीं, शिक्षामित्रों का डाटा आ चुका है। जिनका अंतिम परीक्षण चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed