फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   बसपा के मध्य प्रदेश प्रभारी पार्टी से निष्कासित-Lalitpur

बसपा के मध्य प्रदेश प्रभारी पार्टी से निष्कासित-Lalitpur

Thu, 09 Aug 2018 07:40 PM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 07:40 PM IST
विज्ञापन
बसपा के मध्य प्रदेश प्रभारी पार्टी से निष्कासित-Lalitpur

विज्ञापन
बसपा के मध्यप्रदेश प्रभारी पार्टी से निष्कासित
- अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं: लालाराम अहिरवार
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव आने वाले हैं। इसलिए राजनीतिक उथल-पुथल शुरू हो गई है। बहुजन समाज पार्टी ने मध्य प्रदेश के कोआर्डिनेटर और पार्टी प्रभारी भूपेंद्र मौर्या को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण निष्कासित कर दिया है। मुख्य जोन इंचार्ज लालाराम अहिरवार ने बताया कि पार्टी मेें अनुशासनहीनता करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह सरकार के पांच साल पूरे होने वाले हैं। वहां पर कभी भी विधानसभा चुनाव की घोषणा हो सकती है। भाजपा सरकार की मुख्य प्रतिद्वंद्वी पार्टी कांग्रेस है, लेकिन कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी से गठबंधन करने के लिए हाथ आगे बढ़ा दिया है, इसलिए बसपा मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस से गठबंधन कर मजबूती से उपस्थिति दर्ज कराना चाह रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए पार्टी अपने संगठन के कील कांटे ठीक कर रही है।
विज्ञापन

पार्टी ने जुलाई के अंत में भूपेंद्र मौर्या को मध्य प्रदेश का प्रभारी बनाया था, लेकिन एक महीना ही पूरा नहीं हुआ व भूपेंद्र मौर्या के खिलाफ शिकायतें आने लगीं। पार्टी हाईकमान तक पहुंची इन शिकायतों को बसपा सुप्रीमो मायावती ने गंभीरता से लिया और उन्होंने भूपेंद्र मौर्या को पार्टी विरोधी गतिविधियों एवं अनुशासनहीनता में पार्टी से निष्कासित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

झांसी व चित्रकूटधाम मंडल के मुख्य जोन इंचार्ज लालाराम अहिरवार ने बताया कि बसपा सुप्रीमो के आदेश पर भूपेंद्र मौर्या को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। पार्टी में अनुशासन सर्वोपरि है। अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बता दें कि मोहल्ला तालपुरा निवासी भूपेंद्र मौर्या पिछले कई साल से पार्टी संगठन के लिए कार्य कर रहे थे। उधर, पार्टी जिलाध्यक्ष रामबाबू चिरगईंया ने कहा कि पार्टी लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed