फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ट्रैफिक नहीं मिलने पर मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन रोका,,,-City

ट्रैफिक नहीं मिलने पर मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन रोका,,,-City

Tue, 19 Dec 2017 08:25 PM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 08:25 PM IST
विज्ञापन
ट्रैफिक नहीं मिलने पर मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन रोका,,,-City
सवारी नहीं मिलीं तो रोका चार पैसेंजर ट्रेनाें का संचालन
विज्ञापन

चित्रकूट धाम स्टेशन तक जानी थी मेला स्पेशल गाड़ियां
कोहरे से 12 से अधिक ट्रेनें आईं लेट
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
चित्रकूट धाम स्टेशन के लिए चलाईं गईं चार मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन मंगलवार को सवारियां न मिलने के कारण 19 व 20 दिसंबर को रोक दिया गया। वहीं, कोहरे के कारण 12 से अधिक ट्रेेनें तीन से सात घंटे तक की देरी से आईं। इससे यात्री परेशान रहे।
चित्रकूट धाम पर सोमवती अमावस्या पर लगे मेले को लेकर चार मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन 17 दिसंबर से 20 दिसंबर तक होना था। इनमें एक मेला स्पेशल झांसी से सुबह 10.10 बजे, दूसरी दोपहर 2.30 बजे, तीसरी शाम सात बजे और चौथी रात 9.15 बजे रवाना हो रही थी। इन ट्रेनों में 17 दिसंबर को तो पैर रखने की जगह नहीं रहीं। मगर, 18 दिसंबर को सवारियां कम होने के कारण कोच खाली रहे। इस कारण रेल प्रशासन ने 19 और 20 दिसंबर को उक्त चारों ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया है।
विज्ञापन

वहीं, कोहरे के कारण पुरी से हरिद्वार जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस तीन घंटे, अर्नाकुलम से निजामुद्दीन जाने वाली मंगला एक्सप्रेस छह घंटे, वाराणसी से ग्वालियर जाने वाली बुंदेलखंड एक्सप्रेस तीन घंटे, पनवेल गोरखपुर एक्सप्रेस तीन घंटे, मदुरई देहरादून एक्सप्रेस चार घंटे, राप्तीसागर एक्सप्रेस चार घंटे, लोकमान्य गोरखपुर एक्सप्रेस पांच घंटे, हरिद्वार लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस दो घंटे, फिरोजपुर से मुंबई जाने वाली पंजाब तीन घंटे देरी से आई।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed