फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   खिलारा--

खिलारा--

Mon, 27 Nov 2017 08:42 PM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 08:42 PM IST
विज्ञापन
खिलारा--
फोटो
विज्ञापन

कई दिनों से ट्रांसफार्मर खराब
भदरवारा। गांव में रखे 120 केवी का विद्युत ट्रांसफार्मर खराब हो जाने से ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर है।
भंडरा विद्युत फीडर के अंतर्गत आने ग्राम भदरवारा में लगे 120 क्षमता का ट्रांसफार्मर खराब हो जाने से किसानों की सिंचाई व बच्चों की पढ़ाई एवं रोजमर्रा के कार्य बाधित हो जाने से ग्रामीण लाल टेन के सहारे रहने को विवश है। प्रधान दीनदयाल पटेल, राजू, अखलेश तिवारी, संतोष राव, मुन्नीलाल श्रीवास, हरप्रसाद, महेंद्र, महेश श्रीवास, गुलजारी पटेल आदि ने ट्रांसफार्मर को लगाए जाने की मांग की है।

फोटो
बालू से भरे दो ट्रक पकडे़
भंडरा। रविवार की रात पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो ट्रकों को बालू भरी होने पर रोक लिया।
गौरतलब है कि पुलिस से ग्रामीणों ने अवैध खनन की शिकायत की थी। जिस पर पुलिस ने चेकिंग की। इस दौरान कागज पूरे न होने पर ट्रकों को पुलिस चौकी पर खड़ा करके कागजों को जांच के लिए भेज दिया। सोमवार को भी दिन में ट्रकों को रोककर पुलिस ने चेकिंग की। ग्रामीणाें ने बताया कि बालू माफियों द्वारा मशीनों के माध्यम से ओवरलोड ट्रक चालक बेखौफ बाहर ले जा रहे है। उन्होंने बताया कि ओवरलोडिंग की वजह से भंडरा तक का संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। जिससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ती है। साथ में जगह जगह ट्रक खड़े हो जाने से दो पहिया चालकाें को बड़ी परेशानी होती है।
विज्ञापन





सुदामा सबसे अधिक कृपालु
खिलारा। गांव में चल रही भागवत पुराण में कथावाचक नितेंद्र नारायण त्रिपाठी ने सुदामा को सबसे अधिक कृपालु बताया है।
समापन के दिन उन्होंने कहा कि द्वापर युग में जब बचपन के बाल सखा रहे सुदामा पर विपत्ति आई तो उन्होंने द्वारकाधीश से सहायता मांगी। भगवान ने मित्रता निभाते हुए उन्हें बराबरी पर ला दिया। साप्ताहिक ज्ञान कथा यज्ञ पूजन- हवन व भंडारे के साथ संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed