{"_id":"59fb4a954f1c1b8e698b8edd","slug":"141509640853-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा: होता रहा इंतजार, नहीं आई सूची-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा: होता रहा इंतजार, नहीं आई सूची-City
Updated Thu, 02 Nov 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आज जारी हो सकती है प्रत्याशियों की पहली सूची
भाजपा प्रदेश चुनाव समिति ने तय किए नाम
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
लखनऊ में भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की तीन दिनों तक चली बैठक बृहस्पतिवार को खत्म हो गई। पार्टी सूत्रों से पता चला है कि पार्षद और महापौर पद के लिए प्रत्याशियों के नाम तय हो गए हैं। उम्मीद है कि पहली सूची शुक्रवार को जारी हो सकती है।
भाजपा ने प्रदेश को छह क्षेत्रों में बांट रखा है। प्रदेश चुनाव समिति ने 31 अक्तूबर को गोरखपुर और काशी क्षेत्र, एक नवंबर को कानपुर- बुंदेलखंड क्षेत्र और दो नवंबर को बृज, अवध, पश्चिम क्षेत्र के प्रत्याशियों के नाम तय किए। बृहस्पतिवार को हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडे, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश माथुर, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा, शिवप्रताप शुक्ला, सूर्य प्रताप शाही, रमापति राम त्रिपाठी समेत 25 पदाधिकारी और स्थानीय निकाय के क्षेत्रीय प्रभारी मौजूद थे। संभावना थी कि बैठक के बाद प्रत्याशियों की सूची जारी हो जाएगी, मगर मुख्यमंत्री के मारीशस में होने के कारण ऐसा नहीं हो सका।
विज्ञापन
सक्रिय कार्यकर्ताओं को तरजीह
‘95 फीसदी टिकट पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं को ही दिए गए हैं। नाम लगभग तय कर लिए गए हैं। तीन नवंबर से सूची जारी होना शुरू हो जाएगा।’
डॉ. महेंद्र नाथ पांडे, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा