फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   14 railway stations of Jhansi division will be made smart criminals will be identified with the help of facial recognition software

Indian Railways: झांसी मंडल के 14 रेलवे स्टेशन बनेंगे स्मार्ट, अपराधी पहचान कर बजाएंगे हूटर

Thu, 07 Jul 2022 02:56 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 07 Jul 2022 02:56 AM IST
सार

झांसी मंडल के 14 रेलवे स्टेशन स्मार्ट बनेंगे। जिसके बाद फेशियल रिकॉगनिशन साफ्टवेयर की मदद से अपराधियों की पहचान हो सकेगी। स्टेशन में अपराधी के घुसते ही अलार्म बजने लगेगा। 

विज्ञापन
14 railway stations of Jhansi division will be made smart criminals will be identified with the help of facial recognition software
झांसी रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेल समेत यात्रियों की सुरक्षा पुख्ता करने को मंडल के 14 रेलवे स्टेशन स्मार्ट बनाए जाएंगे। इसके लिए पहली दफा अत्याधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक की मदद ली जाएगी। इसकी मदद से तैयार नेटवर्क अपराधियों का चेहरा देखते ही उनकी पहचान कर लेगा और सतर्क करने के लिए हूटर बजाएगा। जनवरी तक यह सिस्टम इन सभी स्टेशनों में काम करने लगेगा।

विज्ञापन


रेलवे स्टेशनों पर अभी जो सीसीटीवी कैमरे लगे हैं वह अधिक प्रभावी नहीं है। निर्भया फंड से रेलवे ने इनको अपडेट करने का फैसला किया है। इसके तहत झांसी रेल मंडल के चौदह स्टेशन चिन्हित किए गए हैं। रेल अधिकारियों के मुताबिक यह सभी स्टेशन वीडियो सर्विलांस सिस्टम (वीएसएस) से लैस किए जाएंगे। प्रत्येक स्टेशन के प्रतीक्षालय, आरक्षण कांउटर, पार्किंग क्षेत्र, मुख्य प्रवेश एवं निकास द्वार, प्लेटफार्म, फुट ओवर ब्रिज, बुकिंग कार्यालय को आधुनिक कैमरे एवं नेटवर्क से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


इसमें आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस तकनीक का इस्तेमाल होगा। यह पूरा सिस्टम एनालिटिक्स सॉफ्टेवयर, वीडियो एनालिटिक्स सॉफ्टेवयर एवं फेशियल रिकॉगनिशन साफ्टवेयर से लैस होगा। इसमें पूरे देश के अपराधियों का ब्योरा रहेगा। कैमरा स्टेशन में आने वाले सभी यात्रियों का डेटा केंद्रीय सर्वर पर भेजेगा। यहां इन सॉफ्टवेयर की मदद से चंद मिनट में ही यात्रियों का पूरा डेटा स्कैन कर लेगा। डेटा बेस में अपराधियों का ब्यौरा मिलते ही कैमरे के साथ लगा अलार्म बज उठेगा। इसकी निगरानी आरपीएफ समेत सुरक्षा में तैनात अफसर अपने मोबाइल फोन के जरिए भी कर सकेंगे। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह के मुताबिक इस परियोजना में रेल टेल की मदद ली जा रही है। जनवरी तक यह काम पूरा करने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इन चौदह स्टेशनों को किया गया चिन्हित 
इन परियोजना के लिए झांसी रेल मंडल के बबीना, बांदा, चित्रकूट धाम, डबरा, दतिया, धौलपुर, ग्वालियर, खजुराहो, ललितपुर, महोबा, मानिकपुर, मुरैना, उरई एवं अर्ता स्टेशनों को चुना गया है। 


चार तरह के होंगे कैमरे 
इन पूरे सिस्टम में चार तरह के आधुनिक कैमरों का इस्तेमाल होगा। इसमें बुलेट टाइप, पैन टिल्ट, जूम टाइम और अल्ट्रा एचडी-4 टाइप के कैमरे लगाए जाएंगे। अंधेरे में ही इन कैमरों से तस्वीर के साथ ही डेटा भी आसानी से हासिल किया जा सकेगा। इनकी वीडियो रिकार्डिंग तीस दिन तक रखी जा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed