फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   14 carore rupees hang during corona

कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से अटकी 14 करोड़ की वसूली

Wed, 25 Nov 2020 12:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 12:35 AM IST
विज्ञापन
14 carore rupees hang during corona
झांसी। कोरोना वायरस के संक्रमण के दौर में राजस्व वसूली बुरी तरह से प्रभावित हो गई है। वसूली पर रोक लगी होने की वजह से जिले में चौदह करोड़ रुपये की रकम बकायेदारों पर अटक कर रह गई है। वसूली 30 नवंबर तक जारी रहने वाली है। इसके बाद ही राजस्व विभाग की टीमें बकाएदारों के दरवाजे खटखटाएंगी।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण के शुरुआती दौर में ही राजस्व वसूली रोक दी गई थी। जबकि, इससे पहले राजस्व विभाग के पास अलग - अलग विभागों और बैंकों की लगभग चौदह करोड़ रुपये की आरसी आ चुकी थीं। राजस्व विभाग की संग्रह टीमें वसूली के लिए बकाएदारों की चौखट तक पहुंचती, इससे पहले ही वसूली रोक दी गई है। ये रोक अब भी बरकरार हैं, जो 30 नवंबर तक जारी रहने वाली है। बकाये की इस रकम में सबसे बड़ा हिस्सा बैंकों का दस करोड़ है। इसके बाद राजस्व विभाग की लगभग एक करोड़ रुपये की धनराशि अटकी हुई है। बिजली विभाग की लगभग नब्बे लाख रुपये की धनराशि है। इसके अलावा भूमि विकास बैंक की भी बड़ी धनराशि को भी वसूली का इंतजार है। ये रकम तो वो है, जिसकी आरसी कोरोना काल के शुरुआत से पहले ही जारी की जा चुकी थी। रोक लगी होने की वजह से विभागों द्वारा नई आरसी जारी नहीं की जा रही हैं। रोक हटते ही विभागों की ओर से करोड़ों रुपये की नई आरसी जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed