फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   137 year old small train becomes history, express will run from 2025

Jhansi News: इतिहास बन गई 137 साल पुरानी छोटी ट्रेन, 2025 से दौड़ेंगी एक्सप्रेस

Fri, 26 Jul 2024 06:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 06:08 AM IST
विज्ञापन
137 year old small train becomes history, express will run from 2025
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। ग्वालियर-श्योपुरकलां के बीच दुनिया के सबसे लंबे नैरो गेज (छोटी रेल लाइन) पर चलने वाली 137 साल पुरानी ट्रेन अब इतिहास बन गई है। रेलवे यहां ब्रॉड गेज (बड़ी रेल लाइन) बिछा रहा है, जिसका काम अगले साल पूरा हो जाएगा। ट्रैक का काम पूरा होते ही एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा।
ब्रिटिश काल में सिंधिया रियासत के लिए 1887 में ग्वालियर से श्योपुरकलां के बीच 200 किलोमीटर की नैरो गेज लाइन बिछाई गई थी। इस ट्रैक पर हिल स्टेशन की तरह छोटी ट्रेन का संचालन होता रहा है। इस ट्रेन की गति 15 किलोमीटर प्रतिघंटा ही रही। ग्वालियर से श्योपुरकलां तक का सफर दस घंटे में पूरा हो पाता था। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंडल रेल प्रशासन ने यहां ब्रॉड गेज लाइन बिछाने का प्रस्ताव 2020 में रेलवे बोर्ड को भेजा था। इसके बाद यहां 3,597 करोड़ रुपये से छोटी लाइन हटाकर इसके स्थान पर बड़ी लाइन डालने के काम को मंजूरी मिल गई।
विज्ञापन

मंडल ने इस रेलमार्ग पर अब तक कैलारस स्टेशन तक ट्रैक बिछाने का काम पूरा कर लिया है। जौरा तक मेमू ट्रेन का संचालन भी शुरू कर दिया गया है। अगले साल 2025 में ग्वालियर से श्यापुरकलां तक रेलमार्ग का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसे कोटा तक ले जाने की योजना है, जिसके लिए हालिया बजट में 500 करोड़ रुपये दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
- इन गांवों को जोड़ती थी नैरो गेज ट्रेन
छेटी रेल लाइन पर चलने वाली ट्रेन बिरलानगर, रायरू, बामौर गांव, अंबिकेश्वर, सुमावली, जौरालापुर, भुट्टपुरा, कोलारस, सेमई, पीपलवाड़ी चौकी, सबलगढ़, रामपहाड़ी, विजयपुर रोड, कैमाराकलां, वीरपुर, सिल्लीपुर, इकडौरी, टर्राकलां, सिरोनी रोड, खोजीपुरा, दुर्गापुरी, गिरधरपुर और श्योपुरकलां को जोड़ती थी।
--
- रेलवे ने बनाई ऐतिहासिक ट्रेन की डॉक्यूमेंट्री
झांसी रेल मंडल के इतिहास में शामिल नैरो गेज ट्रेन अब बीते दिनों की बात हो गई है। लेकिन, रेलवे ने अपने इतिहास को संजोने के लिए नैरो गेज ट्रेन पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री तैयार की है, जिसमें 15 मिनट में पूरी रेलयात्रा को समेटा गया है। --

वर्जन
ग्वालियर से श्योपुरकलां को जोड़ने वाली नैरो गेज ट्रेन का संचालन बंद हो चुका है। इसके स्थान पर अब ब्रॉड गेज लाइन बिछाने का काम चल रहा है। इसे 2025 में पूरा कर लिया जाएगा, जिस पर एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इससे यात्रियों का समय बचेगा।
मनोज कुमार सिंह, मंडल रेल जनसंपर्क अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed