फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   बीयू में छात्रों ने किया प्रदर्शन-Dehat

बीयू में छात्रों ने किया प्रदर्शन-Dehat

Sat, 09 Feb 2019 11:00 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
बीयू में छात्रों ने किया प्रदर्शन-Dehat
‘सस्पेक्ट हटाओ, स्कॉलर लाओ’
विज्ञापन

झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति न मिलने पर छात्र-छात्राओं का गुस्सा फूट पड़ा और सभी ने एकजुट होकर ‘मुख्यमंत्री जी, मिलने आओ’, ‘पिछड़ा बुंदेलखंड पिछड़े छात्र, हर एक छात्र छात्रवृत्ति का पात्र’, ‘सस्पेक्ट हटाओ, स्कॉलर लाओ’ के नारे लगाए। धरने पर बैठे अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया है कि उनकी समस्या को हल करने के बजाए उन्हें वहां से हटाने के लिए पुलिस-प्रशासन, बीयू के अधिकारी दबाव बनाने लगा पर सभी अड़े रहे।

छात्र नेता धीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि पिछड़े वर्ग के छात्र-छात्राओं ने बताया कि फार्म को ऑनलाइन सब्मिट किया जा चुका है। बावजूद, उसमें किया गया संशोधन साइट पर नहीं आ रहा तथा संशोधन करने के बाद भी छात्र-छात्राओं का छात्रवृत्ति फार्म सस्पेक्ट दिखा रहा है। इस समस्या को दूर करने को लेकर कई बार कुलपति, समाज कल्याण अधिकारी को ज्ञापन दिया गया। फिर भी समस्या जस की तस बनी रही। छात्रों के उबाल को शांत करने के लिए मौके पर उप जिलाधिकारी अनुनय झा पहुंचे ओर दो दिन के अंदर समस्या को दूर करने का आश्वासन दिया। आश्वासन मिलने के बाद छात्र-छात्राओं का गुस्सा शांत हुआ। इधर, अभ्यर्थियों का गुस्सा देख मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल और विश्वविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे। सभी ने छात्र-छात्राओं को शांत कराने का प्रयास किया गया जो कि विफल रहा। धरने पर राकेश, धीरेंद्र, सतपाल, सत्यम, प्रदीप, वीरू निखिल, लता, पूनम, ज्योति, नेहा, रागनी, दिव्या, सपना आदि छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed