फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   अवैध होर्डिंग हटाए---City

अवैध होर्डिंग हटाए---City

Sun, 18 Feb 2018 11:52 PM IST
Updated Sun, 18 Feb 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
अवैध होर्डिंग हटाए---City
अवैध होर्डिंग व अतिक्रमण हटाया
विज्ञापन

छुट्टी के दिन भी सक्रिय रही नगर निगम की टीम
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
रविवार को अवकाश होने के बाद भी नगर निगम की टीम ने अवैध होर्डिंग हटाने का अभियान चलाया। टीम ने 11 अवैध होर्डिंग हटाए। अतिक्रमण भी साफ किया गया।
मुख्य मार्गों से अवैध होर्डिंग के स्ट्रक्चर हटाने के बाद अब शहर के अंदरूनी इलाकों में लगे अवैध होर्डिंग हटाने का अभियान शुरू हो गया है। शनिवार को लक्ष्मी ताल की नाप होने के सूचना पर अवैध होर्डिंग हटाने का अभियान रोक दिया गया था और रविवार को अवैध होर्डिंग हटाए गए। सीपरी बाजार में टंडन रोड से शुरू कर आर्यकन्या कालेज, जर्मनी अस्पताल, लहरगिर्द, आईटीआई और पालीटेक्निक तक अभियान चलाया गया। इस दौरान आठ बड़े और तीन छोटे होर्डिंग हटाए गए। इसके अलावा सीपरी बाजार में आर्यकन्या कालेज चौराहा के आसपास गुमटी रखकर अतिक्रमण किए लोगों को हटाया गया। आर्यकन्या कालेज चौराहा के पास सार्वजनिक मूत्रालय बना है, लेकिन अतिक्रमण के कारण वहां तक पहुंचना मुश्किल होता था, लेकिन अब वहां तक पहुंचना सुगम हो गया है।
अतिक्रमण हटाओ प्रभारी डा. पुप्पराज गौतम, संपत्ति अधिकारी चंद्रिका प्रसाद, योगेंद्र सिंह, आनंद सिंह समेत पूरा अमला मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed