फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   फर्जी वोटिंग को लेकर आजादगंज में हंगामा,,,-City

फर्जी वोटिंग को लेकर आजादगंज में हंगामा,,,-City

Thu, 30 Nov 2017 01:50 AM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
फर्जी वोटिंग को लेकर आजादगंज में हंगामा,,,-City
भाजपा और सपा के पार्षद प्रत्याशी भिड़े
विज्ञापन

झांसी। सीपरी बाजार के सेंट मार्क्स स्कूल में बनाए गए मतदान केंद्र पर बुधवार को भाजपा और सपा के पार्षद पद प्रत्याशी के बीच फर्जी वोटिंग को लेकर दो बार झड़प र्हुइं। इस पर मतदान केंद्र के बाहर दोनों प्रत्याशियों के समर्थक जुट गए। पुलिस को मतदान केंद्र के सामने से समर्थकों को हटाने के लिए जमीन में लाठियां चलानी पड़ीं। पुलिस जीप ने दोनों प्रत्याशियों को हिरासत में लिया, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया।
सीपरी बाजार क्षेत्र में स्थित आजाद गंज और आंशिक मसीहागंज वार्ड नंबर 40 में आते हैं। बुधवार को यहां के मतदाता होली क्रास चर्च में बने सेंट मार्क्स स्कूल मतदान केंद्र पर अपने वोट डाल रहे थे। हमेशा चर्चा में रहने वाले इस वार्ड से भाजपा ने राजू साहू, सपा से बालस्वरूप साहू, बसपा से सुरेंद्र सिंह कुशवाहा और कांग्रेस से डॉ. राजेंद्र सिंह को प्रत्याशी बनाया है। बुधवार को सुबह ग्यारह बजे एक वोटर जो पिछले पंद्रह साल से दूसरे वार्ड में घर बनाकर रहने लगा है। वोट डालने पहुंचा तो एक प्रत्याशी ने टोका टांकी की। इस पर विवाद की स्थिति बन गई। मतदान केंद्र के बाहर समर्थकों का जुटना शुरू हो गया। इस बात का पता लगने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हवा में लाठियां चलाकर समर्थकों को दूर तक खदेड़ दिया। इसके बाद यह मामला शांत पड़ गया।
विज्ञापन

शाम चार बजे फर्जी वोट डालने को लेकर भाजपा और सपा प्रत्याशी आमने- सामने आ गए। दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इस बात का पता लगने पर दोनों प्रत्याशियों के समर्थक मतदान केंद्र के बाहर एकत्रित हो गए। इससे हंगामे की स्थिति बन गई। मौके पर मौजूद पुलिस बल के लिए समर्थकों को संभालना मुश्किल हो रहा था। सीपरी बाजार थानाध्यक्ष गगन गौड़ ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रत्याशी समझने को तैयार नहीं थे। इस पर पुलिस दोनों प्रत्याशियों को जीप में बिठाकर अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान केंद्र पर कुछ देर में ही सिटी मजिस्ट्रेट सीपी तिवारी, नगर आयुक्त प्रताप सिंह भदौरिया, सीओ सिटी वीके तिवारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने लाठियां चलाकर समर्थकों को मौके से हटाया। इधर, नेताओं के फोन आना शुरू हुए तो पुलिस ने प्रत्याशियों को छोड़ दिया। दोबारा कोई घटना न हो, इस कारण अधिकारी मतदान खत्म होने तक मौके पर डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed