{"_id":"59ad6bce4f1c1b5b738b5157","slug":"131504537550-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीयू में फिर बदले ओएस-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीयू में फिर बदले ओएस-City
Updated Mon, 04 Sep 2017 09:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीएफ जरूर लगाएं
..............................
बीयू में फिर बदले ओएस
- अबकी बार फेरबदल में संतुलन बरकरार
- गोपनीय, सत्यापन अलग-अलग को मिला
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में दोबारा हुए कार्यालय अधीक्षकों (ओएस) के फेरबदल में इस बार संतुलन बैठाया गया है। परीक्षा, गोपनीय, अति गोपनीय और सत्यापन विभाग अलग-अलग ओएस को देने से अनियमितताओं की संभावना काफी कम हो गई है।
विश्वविद्यालय ने बीते 28 अगस्त को चार कार्यालय अधीक्षकों के तबादले कर दिए थे। तबादले में एक चहेते कर्मचारी को मलाईदार विभाग दे दिए गए थे। इस मामले को अमर उजाला ने 29 अगस्त के अपने अंक में ‘एक को मलाई, बाकी की छंटाई’ शीर्षक से प्रकाशित किया था। इसके बाद बीयू प्रशासन हरकत में आया और कुछ समय सोच-विचार करने के बाद सोमवार को कार्यालय अधीक्षकों के विभागों में दोबारा फेरबदल कर दिए गए। इस बार के फेरबदल में बीयू ने काफी संतुलन बैठाया है। कुलसचिव प्रो. एसपी सिंह ने बताया कि मायाशंकर सिंह को संबद्धता, गोपनीय, गोपनीय (एसएफएस), कॉलेजों के विद्यार्थियों को जारी मार्क्सशीट, डिग्री व अन्य प्रपत्रों का सत्यापन कार्य दिया गया है। दिलीप दुबे को वित्त विभाग, यूजीसी प्रकोष्ठ, रूसा और सभी शैक्षणिक परियोजनाएं का कार्य देखेंगे। जीके नायक के पास प्रशासन, केंद्रीय भंडार के साथ ही कैंपस के कोर्सों के छात्रों को जारी मार्क्सशीट, डिग्री के सत्यापन का जिम्मा दिया गया है। हरिशंकर यादव के पास परीक्षा विभाग, परीक्षा अभिलेख, परीक्षा भंडार है।