फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   130 feet tricolour will flag

130 फीट ऊंचा तिरंगा बढ़ाएगा झांसी की शान

Thu, 10 Sep 2020 11:57 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
130 feet tricolour will flag
तिरंगा - फोटो : ??????
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई की झांसी लोगों को दूर से ही नजर आए इसके लिए महानगर में एक और 130 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज लगाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। स्मार्ट सिटी के तहत मिले प्रस्ताव को लेकर कवायद शुरू कर दी गई है। इसके लिए कैमासन पहाड़ी और अन्य स्थानों को चयनित करने पर मंथन चल रहा है। 130 फीट ऊंचा ध्वज दूर से ही लोगों को नजर आएगा और देशभक्ति का अहसास कराएगा।
विज्ञापन

महानगर में स्मार्ट सिटी के तहत मैथिलीशरण गुप्त पार्क में 100 फीट ऊं चा तिरंगा लगाया है। किले की तलहटी में होने से तिरंगा लोगों को दूर से नजर नहीं आता। लोग पार्क के आसपास ही तिरंगे को देख पाते हैं। इसके लिए एक और तिरंगा लगाए जाने का प्रस्ताव दिया है। महापौर रामतीर्थ सिंघल ने स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को इस बारे में कवायद शुरू करने के लिए कहा। इसे लेकर संपत्ति विभाग ऐसी जगह तलाश रहा है, जहां ऊंचाई पर तिरंगा लगाया जा सके। अब तक कैमासन मंदिर की पहाड़ी को तिरंगा लगाने के लिए उपयुक्त माना जा रहा है। बताया जाता है कि पहाड़ी पर बने मंदिर के पास तिरंगा लगेगा, तो लोगों को दूर से ही नजर आएगा। पहले नगर निगम ने झांसी किले में लगे तिरंगे की ऊंचाई बढ़ाने के लिए प्रस्ताव बनाया था,
विज्ञापन

लेकिन एएसआई इसके लिए तैयार नहीं है। ऐसे में नई जगह तलाशी जा रही है। स्मार्ट सिटी के नोडल अधिकारी अमित शर्मा ने बताया कि तिरंगा लगाने के लिए प्रस्ताव मिला है। इसे लेकर कैमासन पहाड़ी को भी चिह्नित किया गया है। साथ ही अन्य विकल्प भी तलाशे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed