फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   13 trains of kanpur track will remain cancelled 21 will go on changed route

रेल यात्रियों को होगी असुविधा : कानपुर ट्रैक की 13 ट्रेनें रहेंगी निरस्त, 21 बदले मार्ग से जाएंगी

Sat, 11 Dec 2021 07:46 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 11 Dec 2021 07:46 PM IST
सार

झांसी-कानपुर के बीच चलने वाली मेमू ट्रेन 25 दिसंबर तक झांसी उरई के बीच निरस्त रहेगी। इस ट्रेन का कानपुर से उरई के बीच संचालन जारी रहेगा। 

विज्ञापन
13 trains of kanpur track will remain cancelled 21 will go on changed route
रेल गाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर ट्रैक पर नंदखास- मोंठ- एरच रोड- पिरौना स्टेशन के बीच दूसरी लाइन पर नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य होना है। इस कार्य के चलते 12 दिसंबर से 22 दिसंबर के बीच 13 ट्रेनें निरस्त व 21 गाड़ियां बदले मार्ग से जाएंगी। इससे संबंधित ट्रेनों में आरक्षण करा चुके यात्रियों को अपने टिकट निरस्त कराने पड़ेंगे। इससे उनकी परेशानी बढ़ना तय है। 

विज्ञापन


इनमें प्रतिदिन चलने वाली 11109/11110 झांसी लखनऊ इंटरसिटी 12 से 22 दिसंबर , साप्ताहिक 12597 गोरखपुर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस 14 व 21 दिसंबर, साप्ताहिक 12598 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस गोरखपुर एक्सप्रेस 15 व 22 दिसंबर, साप्ताहिक 12103 पुणे लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस 21 दिसंबर, साप्ताहिक 12104 लखनऊ जंक्शन पुणे एक्सप्रेस 22 दिसंबर, साप्ताहिक 11408 लखनऊ जंक्शन पुणे एक्सप्रेस 14 व 21 दिसंबर, साप्ताहिक 11408 लखनऊ जंक्शन पुणे एक्सप्रेस 16 व 23 दिसंबर, साप्ताहिक 08465 अहमदाबाद दरभंगा एक्सप्रेस 17 दिसंबर, साप्ताहिक 09466 दरभंगा अहमदाबाद एक्सप्रेस 20 दिसंबर, साप्ताहिक 22121 लोकमान्य तिलक लखनऊ एक्सप्रेस का 18 दिसंबर, साप्ताहिक 22122 लखनऊ लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस 19 दिसंबर, सप्ताह में दो दिन चलने वाली 20413 वाराणसी इंदौर एक्सप्रेस 21 दिसंबर, 20414 इंदौर वाराणसी एक्सप्रेस 22 दिसंबर व प्रतिदिन चलने वाली 11807/ 11808 झांसी आगरा कैंट एक्सप्रेस 12 से 22 दिसंबर तक निरस्त रहेगी। 
विज्ञापन


इसी तरह 11123 ग्वालियर बरौनी मेल 12,14,15,17,18,19,21 व 22 दिसंबर, 11124 बरौनी ग्वालियर मेल 11,12,13,15,16,18,19 व 20 दिसंबर, 12144 सुलतानपुर लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस 14 व 21 दिसंबर, 12143 लोकमान्य तिलक सुलतानपुर एक्सप्रेस 12 व 19 दिसंबर, 16093 चेन्नई लखनऊ एक्सप्रेस 11,14,18 व 21 दिसंबर, 22468 गांधीनगर कैंप वाराणसी एक्सप्रेस 16 दिसंबर, 19306 गुवाहाटी इंदौर एक्सप्रेस 12 व 19 दिसंबर व 12943 वलसाड कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस 15 दिसंबर, 15066 पनवेल गोरखपुर एक्सप्रेस 11,13,14,15, 17,18,20 व 21 दिसंबर, 12944 कानपुर सेंट्रल वलसाड एक्सप्रेस 17 दिसंबर, 12598 गोरखपुर सिकंदराबाद एक्सप्रेस 22 दिसंबर व 20104 गोरखपुर लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस 21 दिसंबर को वाया झांसी ग्वालियर भिंड इटावा कानपुर सेंट्रल के बदले मार्ग से जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, 12173 लोकमान्य तिलक प्रतापगढ़ एक्सप्रेस 12,14,19 व 21 दिसंबर, 12174 प्रतापगढ़ लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस 14, 16 व 21 दिसंबर, 12107 लोकमान्य तिलक लखनऊ एक्सप्रेस 11,13,15,18 व 20 दिसंबर, 11079 लोकमान्य तिलक गोरखपुर एक्सप्रेस 16 दिसंबर , 22534 यशवंतपुर गोरखपुर एक्सप्रेस 15 दिसंबर व 15024 यशवंतपुर गोरखपुर एक्सप्रेस 16 दिसंबर को वाया झांसी आगरा कैंट टूंडला कानपुर सेंट्रल मार्ग से होती हुई जाएगी। इसी तरह 15101 छपरा लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस 14 व 21 दिसंबर तथा 15102 लोकमान्य तिलक छपरा एक्सप्रेस 16 दिसंबर को वाया ललितपुर खजुराहो मानिकपुर प्रयागराज के रास्ते गुजारा जाएगा। 
  
मेमू ट्रेन झांसी उरई के बीच रहेगी निरस्त 
झांसी-कानपुर के बीच चलने वाली मेमू ट्रेन 25 दिसंबर तक झांसी उरई के बीच निरस्त रहेगी। इस ट्रेन का कानपुर से उरई के बीच संचालन जारी रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed