{"_id":"b3155415fb26490b4e278aa509bf60b9","slug":"13-teem-agle-round-me-pahuchi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेरह टीमें पहुंचीं अगले राउंड में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेरह टीमें पहुंचीं अगले राउंड में
झांसी / ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट मैदान में चल रहे डे नाइट इंडियन ग्रामीण क्रिकेट लीग में बृहस्पतिवार क्वालीफाई मैचों में तेरह टीमों ने जीत दर्ज की।
पहले मैच में जय बजरंग बली क्रिकेट क्लब बरौला ने पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित पांच ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 40 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यंग स्टार मात्र 32 रन ही बना सकी।
दूसरे मैच में श्री राधा कृष्ण क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी कर तीन विकेट खोकर 39 रन बनाए, जिसमें बादाम सिंह के 20 रन शामिल हैं। परवई क्लब ने लक्ष्य को 5 वें ओवर में पा लिया। विजेता टीम के बल्लेबाज राजकुमार ने 19 तो, मिथुन ने 17 रन बनाए।
तीसरे मैच में न्यू इलेविन स्टार ने निर्धारित ओवरों में 49 रन बनाए, इसमें अमर के 17 व सागर के 14 रन शामिल हैं। गेंदबाजी में झांसी क्रिकेट क्लब के सुजीत ने एक ओवर में छह रन देकर तीन विकेट लिए। वहीं जीत को उतरी झांसी क्लब मात्र 36 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
चौथे मैच में न्यू बॉयज क्लब ने पहले खेलकर सात विकेट के नुकसान पर 37 रन बनाए, जिसे ब्लू ध्यानचंद स्टेडियम पा नहीं सका। पांचवे मैच में चैंपियन क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी कर पांच ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 44 रन बनाए। रॉयल्स क्लब ललितपुर के गेंदबाज अमित दो तो शुभम कुमार ने पांच विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल्स ने पांच विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को पा लिया। शुभम ने हरफन मौला प्रदर्शन कर 29 रन बनाए।
वहीं छठे मैच में सिजवाहा सिकसर्स ने निर्धारित ओवरों में 57 रन बनाए, जिसमें अभिषेक ने 32 व दीपक ने 16 रन का योगदान दिया। जवाब में मुलायम सिंह यूथ क्लब मात्र 17 रन ही बना सकी। एक अन्य मैच में मुस्कान क्लब ने तीन विकेट के नुकसान पर 40 रन बनाए, जवाब में जय मां काली क्रिकेट क्लब 39 रन ही बना सकी।
वहीं सहारा क्रिकेट क्लब ने चार विकेट के नुकसान पर 24 रन बनाए, जवाब में महरौनी क्रिकेट क्लब ने चौथे ओवर में बिना कोई विकेट खोए मैच को जीत लिया। बल्लेबाज श्याम ने पांच गेंदों में धुआंधार 18 रन बनाए। वहीं बजरंग क्लब ने निर्धारित पांच ओवर में 3 विकेट खोकर 33 रन बनाए, जवाब में गरौठा चैंपियन ने चौथे ओवर में एक विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली। ओम साईं क्रिकेट क्लब ललितपुर ने पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित ओवरों में मात्र बीस रन बनाए, जिसे महोबा इलेविन ने दो ओवर में ही पा लिया।
एक अन्य मैच में सुभाष क्रिकेट क्लब ने चार विकेट के नुकसान पर 31 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा कर जय माता दी क्रिकेट क्लब ने जीत पांचवें ओवर में पा ली। विजयी टीम के सुमित ने 22 रन बनाए। वहीं राम मनोहर लोहिया टीम के सदस्य आधे अधूरे आने पर बजरंग क्रिकेट क्लब को वाक ओवर मिल गया।
एक अन्य मैच में राधे क्रिकेट क्लब ने निर्धारित ओवरों में 29 रन बनाए, जिसे रॉयल क्रिकेट क्लब ने आसानी से पा लिया।
इस अवसर पर आईजीसीएल के चैयरमैन डा. अनुराग सिंह भदौरिया, अंपायर रवि सिंह, अली कदीर, अंासर, धर्मवीर, स्कोरर अनुज यादव, अंकुर सिंह, मीडिया प्रवक्ता रोहित श्रीवास्तव, हरविंदर कुमार के अलावा तुलसी राम दीवान, जितेंद्र रावत, सोहेल खान, अमलेंद्र यादव, समर पाल यादव, राहुल मौर्या, राहुल पाठक, दीपक सिंह, दिनेश सिंह, अरविंद मिश्रा, हरविंदर आदि मौजूद रहे।