फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   13 hours of electricity stalled due to transformer failure, people craving water

ट्रांसफार्मर खराब होने से 13 घंटे ठप रही बिजली, पानी को तरसे लोग

Tue, 24 May 2022 11:43 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
13 hours of electricity stalled due to transformer failure, people craving water
झांसी। महानगर स्थित गोंदू कंपाउंड में रखा ट्रांसफार्मर सोमवार की रात तकरीबन 2 बजे फुंक गया। इससे क्षेत्र में रहने वाले तकरीबन 25 हजार लोगों को बिजली और पानी के लिए दिन भर जूझना पड़ा। गोंदू कंपाउंड में रहने वाले लोगों को एक किलोमीटर दूर स्थित हैंडपंप से पानी लाना पड़ा। वहीं, मंगलवार की दोपहर 11:20 बजे खाती बाबा, नंदनपुरा, केकेपुरी, रॉयलसिटी क्षेत्र में भी रखे ट्रांसफार्मर खराब हो गए। इसके बाद सभी की मरम्मत कराकर क्षेत्रों की बिजली सुचारु कराई गई।
विज्ञापन

सोमवार को आई तेज आंधी के कारण गोंदू कंपाउंड मोहल्ला में रखा ट्रांसफार्मर फुंक गया। इससे क्षेत्र की तकरीबन 13 घंटे बिजली सप्लाई ठप रही। इस दौरान मोहल्ले में रहने वाले पांच हजार लोगों को बिजली और पानी की समस्या से जूझना पड़ा। घरों में नल नहीं आने के कारण मजबूरन लोगों को हैंडपंप से पानी लाना पड़ा।
विज्ञापन

लोगों से बातचीत
सोमवार की रात तकरीबन दो बजे ट्रांसफार्मर फुंक गया था। जिससे घरों में नल नहीं आए, जिससे पीने के पानी के लिए हैंडपंप का सहारा लेना पड़ा। - अवध कुमारी
कई दिनों से ट्रांसफार्मर ट्रिप हो रहा था। इसके बाद सोमवार की रात अचानक फुंक गया, इससे नलों में पानी नहीं आया। टंकियां भी खाली हो गईं। - प्रभात सोनी
मोहल्ले में अक्सर पानी की समस्या बनी रहती है, बिजली नहीं आने से समर्सिबल नहीं चल पाया। जिससे पानी के लिए लोगों को परेशान होना पड़ा। - बृजेंद्र कुशवाहा
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर फुंके हुए 12 घंटे हो गए हैं, अभी तक दुरुस्त नहीं कराया गया। मजबूर होकर हैंडपंप से पानी लेकर आना पड़ा। - मयंक शर्मा
ट्रांसफार्मर खराब होने से दिनभर गर्मी के कारण घरों के उपकरण शोपीस बने रहे। इस दौरान घरों में नलों में पानी नहीं आया। - विभू जैन
वर्जन
सोमवार को आई तेज आंधी के कारण ट्रांसफार्मर फुंक गया था। मंगलवार उसके स्थान पर दूसरा ट्रांसफार्मर रखवाकर बिजली सुचारु करा दी गई। - कन्हैया लाल, एसडीओ सीपरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed