फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   13 courses councilling from today

आज से 13 कोर्सों की काउंसलिंग शुरू

Tue, 25 Jun 2019 08:42 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 08:42 PM IST
विज्ञापन
13 courses councilling from today
आज से 13 कोर्सों की काउंसलिंग शुरू
विज्ञापन

झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय परिसर और संबद्ध कॉलेजों में संचालित कोर्सों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया बुधवार से शुरू होगी। पहले दिन 12 कोर्सों के छात्र-छात्राओं को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है। विद्यार्थियों को आवंटन पत्र उनकी पंजीकृत ई-मेल पर भेज दिए गए हैं। पत्र में दर्ज स्थान पर विद्यार्थियों को सुबह दस बजे काउंसलिंग कराने के लिए पहुंचना होगा।
प्रवेश परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद प्रवेश आवंटन एवं मेरिट के आधार पर सीधे प्रवेश की काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। प्रवेश परीक्षा और मेरिट के आधार पर सीधे प्रवेश में चयनित अभ्यर्थियों को उनके द्वारा आवेदन में दिए गए मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से विश्वविद्यालय द्वारा सूचना भेजी जा रही है। किसी अभ्यर्थी के पास अगर एसएमएस से सूचना प्राप्त नहीं हुई है तो वह अपने प्रवेश पंजीकरण के लॉगइन से आवंटन पत्र डाउनलोड कर सकता है।
विज्ञापन

काउंसलिंग के लिए निर्धारित तिथि में विद्यार्थियों को सुबह दस बजे पहुंचना होगा। अभ्यर्थी को अपने लॉगइन आईडी से अपना आवंटन पत्र एवं काउंसलिंग पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.bujhansi.ac.in से डाउनलोड करना अनिवार्य है। इसमें काउंसलिंग से संबंधित समस्त जानकारियां उपलब्ध हैं। काउंसलिंग कार्यक्रम के अनुसार सिर्फ उन्हीं अभ्यर्थियों को उपस्थित होना है, जिन्हें उनके लॉगइन पर काउंसलिंग अथवा आवंटन पत्र जारी किए गए हैं। अन्य अभ्यर्थी द्वितीय चरण की प्रतीक्षा करें तथा विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.bujhansi.ac.in एवं अपना लॉगइन समय-समय पर देखते रहें। महाविद्यालय में आवंटित अभ्यर्थियों को वहां के कॉलेज से ही संपर्क करना होगा। उनकी काउंसलिंग भी वहीं होगी। बुधवार को 12 कोर्सों की काउंसलिंग होगी, जो कि 29 जून तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज इन कोर्सों की काउंसलिंग
बीएससी (ऑनर्स) एग्रीकल्चरल साइंस, एमएससी एग्रीकल्चरल साइंस (सभी ब्रांच), बीएएलएलबी, एलएलबी, एलएलएम, एमएससी बॉटनी, एमएससी केमिस्ट्री, एमएससी जूलोजी, एमएससी फिजिक्स, एमएससी मैथ्स, एमएड, एमएससी फूड टेक्नोलॉजी की काउंसलिंग बुधवार को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed