फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   13 bodies in the district will be 262 wards

जिले की 13 निकायों में होंगे 262 वार्ड

Mon, 10 Apr 2017 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 10 Apr 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
13 bodies in the district will be 262 wards
nagar nigm - फोटो : demo
नगर निकाय चुनावों में जिले की 13 निकायों में 262 वार्ड होंगे। चुनाव की तैयारियां तेज हैं। जिला निर्वाचन (पंचायत एवं नगरीय निकाय) कार्यालय ने अब तक मतदाताओं की जो सूची तैयार की है, उसमें 5,65,355 मतदाता 210 मतदान केंद्रों पर वोट डालेंगे।
विज्ञापन

झांसी तहसील क्षेत्र में नगर निगम में सबसे अधिक 60 वार्ड, नगर पालिका परिषद बरुआसागर में 25 वार्ड, नगर पंचायत बड़ागांव में 10 वार्ड, मोंठ तहसील में नगर पालिका परिषद चिरगांव में 25 वार्ड, नगर पालिका परिषद समथर में 25 वार्ड, नगर पंचायत मोंठ में 12 वार्ड, मऊरानीपुर तहसील में नगर पालिका परिषद मऊरानीपुर में 25 वार्ड, नगर पंचायत कटेरा में 10 वार्ड, नगर पंचायत रानीपुर में 14 वार्ड, गरौठा तहसील में नगर पालिका परिषद गुरसराय में 25 वार्ड, नगर पंचायत एरच में 10 वार्ड, नगर पंचायत गरौठा में 10 वार्ड और तहसील टहरौली की नगर पंचायत टहरौली में 11 वार्ड हैं। 
विज्ञापन

सभी तेरह निकायों में कुल मतदान केंद्र 210 बनाए जाएंगे, जिसमें सर्वाधिक मतदान केंद्र नगर निगम झांसी में 112 रहेंगे, जबकि सबसे कम मतदान केंद्र नगर पंचायत बड़ागांव में 02 बनाए जाएंगे। मऊरानीपुर में 20 मतदान केंद्र रहेंगे, जबकि नगर पंचायत कटेरा में 03 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। इसी तरह नगर निगम क्षेत्र में सर्वाधिक 3,73,268 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे व सबसे कम 7,034 मतदाता नगर पंचायत बड़ागांव हैं। इसके अलावा बरुआसागर में 18,265 मतदाता, चिरगांव में 13,728, समथर में 19,600, मोंठ में 11,544, मऊरानीपुर में 50,595, कटेरा में 6,352, रानीपुर में 16,370, गुरसराय में 23,598, एरच में 7,424, गरौठा में 8,676 और टोड़ी फतेहपुर में 8,899 मतदाता हैं। कुल मतदाता 5,65,355 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुसूचित जाति के 1.65 लाख मतदाता 
नगर निकायों में 1,65,575 अनुसूचित जाति के मतदाता है। इसमें से सर्वाधिक 1,10,318 मतदाता झांसी में हैं। बरुआसागर में 3,208, बड़ागांव में 1,228, चिरगांव में 2,708, समथर में 4,583, मोंठ में 3,100, मऊरानीपुर में 14,712, कटेरा में 3,297, रानीपुरमें 8,005, गुरसराय में 5,337, एरच में 2,791, गरौठा में 2,991 और टोड़ी फतेहपुर में 3,297 अनुसूचित जाति के मतदाता हैं। 


जनजाति के सिर्फ 1,713 वोटर
अनुसूचित जनजाति के मतदाताओं की संख्या बहुत कम है। नगर निगम में सर्वाधिक 1,681 अनुसूचित जाति के मतदाता हैं, जबकि बरुआसागर में 01, बड़ागांव में 09, मऊरानीपुर में 17, रानीपुर में 01 व गुरसराय में 04 मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed