{"_id":"60ba85d28ebc3e7fec2cd08c","slug":"12t-pass-student-pass-jhansi-news-jhs1963717114","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्री इयर और प्री बोर्ड अंकों के आधार पर मिलेंगे 12वीं के छात्रों को नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्री इयर और प्री बोर्ड अंकों के आधार पर मिलेंगे 12वीं के छात्रों को नंबर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। प्री इयर और प्री बोर्ड के अंकों के आधार पर यूपी और आईसीएसई बोर्ड 12वीं के छात्रों को नंबर देगा। इसके लिए परीक्षार्थियों का ब्योरा भी मांगा जा चुका है। स्कूलों ने भी समस्त रिकॉर्ड बोर्ड को भेज दिया है। वहीं, सीबीएसई बोर्ड की तरफ से रिजल्ट के संबंध में अभी कोई दिशा-निर्देश नहीं आए हैं। बताया जा रहा है कि सीबीएसई पिछले तीन साल के रिकॉर्ड के आधार रिजल्ट घोषित कर सकता है।
सीबीएसई, आईसीएसई के बाद अब उत्तर प्रदेश बोर्ड ने भी 12वीं की परीक्षा रद्द कर दी है। इस फैसले से झांसी के 22388 छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत मिली है। वहीं, झांसी में सीबीएसई बोर्ड के 2775 और आईसीएसई के 270 परीक्षार्थी हैं। परीक्षा रद्द होने के बाद आगे की प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने से पहले छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम जारी किया जाना है। बताया गया कि यूपी और आईसीएसई बोर्ड के इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों को 11वीं कक्षा और 12वीं के प्री बोर्ड के हिसाब से अंक मिलेंगे। जबकि, सीबीएसई बोर्ड पिछले तीन सालों को आधार बना सकता है। हालांकि, बोर्ड की तरफ से इस संबंध में आदेश तो नहीं आए हैं। सीबीएसई के अधिकारी भी बोर्ड के आधार का इंतजार कर रहे हैं।
ये बोले अधिकारी
यूपी बोर्ड ने सभी विद्यालयों से 12वीं के परीक्षार्थियों के ग्यारहवीं और प्री-बोर्ड के अंकों का ब्योरा मांगा था, जिसे स्कूलों ने ऑनलाइन अपलोड कर दिया है। परिणाम को लेकर बोर्ड स्तर पर फैसला लिया जाएगा। - डॉ. कोमल यादव, डीआईओएस।
विज्ञापन
परीक्षा रद्द होने के पहले ही बोर्ड ने सभी स्कूलों से इंटर के परीक्षार्थियों के प्री बोर्ड और 11वीं कक्षा में प्राप्त अंकों का ब्योरा मांग लिया था। सबसे पहले आईसीएसई बोर्ड रिजल्ट जारी कर देगा। - नितिन विलियम्स, समन्वयक, आईसीएसई बोर्ड।
12वीं कक्षा के परीक्षार्थियों के परिणाम को लेकर बोर्ड की तरफ से कोई दिशा-निर्देश नहीं आया है। एक-दो दिन में आने की उम्मीद है। निर्देशों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। - प्रीति खत्री, समन्वयक, सीबीएसई बोर्ड।