फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   डेढ़ करोड़ के सेफ रूम में सुरक्षित होंगे वीवीपेट

डेढ़ करोड़ के सेफ रूम में सुरक्षित होंगे वीवीपेट

Mon, 20 May 2019 01:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
डेढ़ करोड़ के सेफ रूम में सुरक्षित होंगे वीवीपेट
डेढ़ करोड़ के सेफ रूम में सुरक्षित होंगे वीवीपैट
विज्ञापन


झांसी। ईवीएम के साथ-साथ अब वीवीपैट के लिए अतिरिक्त सेफ रूम बनाया जाएगा, जिसमें सभी मशीनों को सुरक्षित रखा जाएगा। इसकी जिम्मेदारी ग्रामीण अभियंत्रण सेवा (आरईएस) को सौंपी गई है। अगले माह से काम शुरू होने की उम्मीद है।
विधानसभा और लोकसभा में होने वाले चुनाव में ईवीएम का प्रयोग होता है। इन मशीनों को सुरक्षित रखने के लिए बीकेडी ही एक मात्र स्थान था। वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव में 1694 ईवीएम का उपयोग हुआ था। उसी समय पहली बार ईवीएम के साथ-साथ सभी बूथों पर 1694 वीवीपैट मशीन का उपयोग हुआ था। ईवीएम को बीकेडी के स्थान पर नई तहसील में एक करोड़ की लागत से तैयार सेफ रूम में रखा गया था मगर वीवीपैट को रखने के लिए अभी तक कोई व्यवस्था नहीं थी।
विज्ञापन

इस समस्या को दूर करने के लिए एक करोड़ अट्ठावन लाख रुपये के व्यय से वीवीपैट को रखने के लिए नई तहसील में ही पूर्व में बनाए गए ईवीएम सेफ रूम के सामने इसका निर्माण शुरू होगा। आरईएस के इंजीनियर बाबूराम ने बताया कि प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। आचार संहिता के बाद से निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। फिलहाल, तब तक मशीनों को भोजला मंडी में निर्माण पूरा न होने तक सुरक्षित रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed