फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   अपने कार्यों से समाज में स्वीकृति बढ़ाएं विद्यार्थी

अपने कार्यों से समाज में स्वीकृति बढ़ाएं विद्यार्थी

Thu, 16 May 2019 01:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
अपने कार्यों से समाज में स्वीकृति बढ़ाएं विद्यार्थी
अपने कार्यों से समाज में स्वीकृति बढ़ाएं विद्यार्थी
विज्ञापन

- बीयू के समाज कार्य संस्थान में हुई ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण पूर्व कार्यशाला में बोले प्रो. संजय
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। समाज कार्य व्यवसाय के विद्यार्थियों का उत्तरदायित्व है कि वे अपने अच्छे कामों से समाज में अपनी स्वीकृति बढ़ाएं, ताकि सामुदायिक सहयोग से वे विकास के कार्यों एवं सामाजिक बदलाव के कार्यों को गति दे सकें। यह बात बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग में हुई ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण पूर्व कार्यशाला में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी के समाज कार्य विभाग के प्रमुख प्रो. संजय ने कही।
उन्होंने कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता समाज कार्य संहिताओं, मूल्यों, प्रविधियों का प्रयोग सबसे पहले खुद के बदलाव के लिए करें, ताकि वो सामाजिक बदलाव में अपना पूर्ण योगदान दे सकें। प्रो. संजय ने कहा कि विद्यार्थियों को भक्तिआंदोलन, सामाजिक सुधार आंदोलन के महत्वपूर्ण संस्कृति कर्मियों के साथ गांधी, अंबेडकर और बुद्ध दर्शन का अध्ययन जरूर करना चाहिए, ताकि वे समानता और सामाजिक न्याय के लिए अपना योगदान दे सकें।
विज्ञापन

कार्यशाला को संबोधित करते हुए महाराजा सयाजीराव गायकवाड़, बड़ौदा (गुजरात) के समाज कार्य विभाग के प्रो. अंकुर सक्सेना ने कहा कि विद्यार्थी को अपनी क्षमताएं बढ़ाने के लिए लगातार प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहिए। समाज कार्य के विद्यार्थियों को अपने विशेषीकरण के साथ-साथ समाज की विभिन्न समस्याओं पर भी लगातार अध्ययन करना चाहिए। प्रशिक्षण में विद्यार्थियों को ज्ञान, कौशल, अभिवृत्ति का ध्यान रखना चाहिए। इस मौके पर विभाग समन्वयक डॉ. नेहा मिश्रा, डॉ. यतींद्र मिश्रा, डॉ. मुहम्मद नईम, डॉ. अनूप कुमार शाक्य, गुंजा चतुर्वेदी, पवन कुमार व अखिलेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed